{"_id":"69e287671ca28e61360da275","slug":"rahul-akhilesh-are-creating-hurdles-in-the-womens-reservation-bill-jaiveer-etawah-news-c-216-1-etw1002-141301-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल-अखिलेश महिला आरक्षण बिल में बन रहे बाधक : जयवीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल-अखिलेश महिला आरक्षण बिल में बन रहे बाधक : जयवीर
विज्ञापन
इटावा। प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव संसद में महिला आरक्षण बिल की राह में रोड़ा अटका रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय हित के मुद्दों पर भी विपक्ष नकारात्मक राजनीति कर रहा है।
शुक्रवार शाम शहर के बुद्धा पार्क में पर्यटन विभाग की योजनाओं के लोकार्पण के बाद पत्रकारों से रूबरू हुए जयवीर सिंह ने कहा कि विरोध की यह राजनीति विरासत में मिली है। उन्होंने याद दिलाया कि सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने भी अपने समय में महिला बिल का विरोध किया था और आज उनके पुत्र अखिलेश यादव भी उसी राह पर चल रहे हैं।
अखिलेश की ओर से अल्पसंख्यक महिलाओं के लिए अलग से आरक्षण की मांग पर मंत्री ने स्पष्ट किया कि भारतीय संविधान में धर्म विशेष के आधार पर आरक्षण का कोई प्रावधान नहीं है। प्रधानमंत्री पहले ही आश्वस्त कर चुके हैं कि इस बिल से किसी का नुकसान नहीं होगा, इसके बावजूद राहुल और अखिलेश भ्रम फैला रहे हैं। इस दौरान जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल, एसएसपी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव, पर्यटन समिति के सदस्य प्रशांत राव चौबे, भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता, पूर्व महामंत्री शिवाकांत चौधरी, पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया रहे।
विज्ञापन
14 करोड़ की 11 परियोजनाओं की सौगात
इससे पूर्व पर्यटन मंत्री ने बुद्धा पार्क में आयोजित कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के लिए 14 करोड़ रुपये की लागत वाली 11 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने घोषणा की कि बुद्धा पार्क का भी भव्य सुंदरीकरण कराया जाएगा। सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि सरकार हर वर्ग के कल्याण और पर्यटन विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
ये रहे मौजूद
जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल, एसएसपी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव, पर्यटन समिति के सदस्य प्रशांत राव चौबे, भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता, पूर्व महामंत्री शिवाकांत चौधरी, पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया रहे।