फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   raghuraj supporter protest agianst ticket cancelilation

टिकट कटने से नाराज रघुराज समर्थक सड़कों पर उतरे

Fri, 20 Jan 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Fri, 20 Jan 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
raghuraj supporter protest agianst ticket cancelilation
शास्त्री चौराहा को जाम कर नारेबाजी करते रघुराज समर्थक। - फोटो : अमर उजाला
इटावा सदर सीट से विधायक रघुराज सिंह शाक्य का टिकट काटकर कुलदीप गुप्ता को देने पर उनके समर्थक सड़क पर उतर आए। नारेबाजी करते हुए प्रमुख शास्त्री चौराहे पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे सपा पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील यादव व पूर्व महामंत्री कृ ष्ण मुरारी गुप्ता ने भी उनका साथ दिया। हालांकि दोनों ही सपा नेता बिना कार से उतरे ही कुछ देर में वहां से चले गए।
विज्ञापन

सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव की ओर से जारी सूची में विधायक रघुराज सिंह शाक्य का नाम था। अखिलेश यादव की ओर से जारी सूची में उनके स्थान पर कुलदीप गुप्ता को टिकट दे दिया गया।  दोपहर बाद निराश रघुराज समर्थकों का गुस्सा फूट पड़ा। वह सड़कों पर उतर आए। शाम को रघुराज समर्थकों ने शहर में वाहन जलूस निकालते हुए पार्टी के इस फैसले के विरोध में जमकर नारेबाजी की। इसके बाद शास्त्री चौराहा पर जाम लगा दिया। यहां पर एक घंटे तक रघुराज समर्थक नारेबाजी करते रहे। इस बीच सपा पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील यादव व पूर्व जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी गुप्ता भी मौके पर पहुंचे तो फिर से नारेबाजी शुरू कर दी। दोनों नेताओं ने भी उनकी मांग को जायज ठहराते हुए प्रदर्शन जारी रखने की बात कही और कार से आगे बढ़ गए। इसके बाद रघुराज समर्थक वाहन जलूस निकलते हुए शहर में रघुराज को टिकट देने की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed