{"_id":"58d412094f1c1bb6681a628b","slug":"radhakrishna-s-rasala-viewers-enchanted-eyes","type":"story","status":"publish","title_hn":"राधा कृष्ण की रासलीला देख दर्शक मंत्रमुग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राधा कृष्ण की रासलीला देख दर्शक मंत्रमुग्ध
अमर उजाला इटावा
Updated Thu, 23 Mar 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
प्राचीन सिद्धपीठ हनुमान मंदिर में रासलीला करते कलाकार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राचीन सिद्धपीठ हनुमान मंदिर में राधा-कृष्ण की रासलीला देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। कार्यक्रम का उद्घाटन पीसीएफ चेयरमैन अंकुर यादव ने राधा कृष्ण की आरती उताकर किया। बुधवार को वृंदावन से आए कलाकार अंकित शर्मा कृष्ण, बबीता शर्मा राधा, सखी अंजली, व्यास गोपाल तिवारी व अवधेश कुमार के भजनों पर विभिन्न लीलाओं का मंचन किया।
विज्ञापन
तुम बांसुरी बजाते हो क्या मुझे बुलाते हो, आज खेले मोहन संग होली जैसे भजनों पर भक्त भावविभोर होकर होली खेलने लगे। ब्रज की लठ्ठ मार होली का भी सभी ने आनंद लिया। इस दौरान राहुल गुप्ता, अजेंद्र सिंह गौर ने अतिथियों को सम्मानित किया। श्रद्धालु देर रात तक भजनों पर झूमते व थिरकते रहे। तबले पर मोनू हारमोनियम पर अरविंद, आक्टोपैड पर श्याम-राजू और पंजाबी ढोल पर दिनेश-गौतम ने संगत की।
विज्ञापन
कलाकारों ने हे महाकाल कृपा करो भजन पर शिव लीला का भी मंचन किया। मेला प्रभारी राजीव यादव व कमेटी सदस्यों ने ब्रज संस्कृति संस्था रंग रसिया इवेंट जयसिंह पुर मथुरा टीम को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख अनुज यादव मोंटी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन