फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Race gentle, Nisha and Ruby forefront

दौड़ में कोमल, निशा व रूबी सबसे आगे

Wed, 10 Feb 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Wed, 10 Feb 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Race gentle, Nisha and Ruby forefront
पंचायतराज राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का समापन मुख्य अतिथि प्राचार्य डा. रिपुदमन सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि खेल राजकीय महाविद्यालयों की एक संपन्न परंपरा है। खेल हमें स्वास्थ्य व आरोग्य प्रदान करता है।
विज्ञापन



खेलकूद प्रतियोगिताओं के तहत हुई 50 मीटर दौड़ में जौली बीए प्रथम वर्ष प्रथम, कोमल चतुर्वेदी बीए द्वितीय वर्ष द्वितीय तथा ब्रह्मबासवा बीए प्रथम वर्ष तृतीय रही। 100 मीटर दौड़ में कोमल चतुर्वेदी बीए द्वितीय वर्ष प्रथम, निशा गोयल बीए द्वितीय वर्ष द्वितीय तथा मुक्ति मिश्रा बीए प्रथम वर्ष तृतीय।
विज्ञापन



 200 मीटर दौड़ में निशा चौहान बीए तृतीय वर्ष प्रथम, शिखा बाथम बीए तृतीय वर्ष द्वितीय तथा मुक्ति मिश्रा बीए प्रथम वर्ष तृतीय रही। 400 मीटर दौड़ में रूबी पाल एमए प्रथम वर्ष प्रथम, मीनू यादव बीए द्वितीय वर्ष द्वितीय, तथा नेहा बीए तृतीय वर्ष तृतीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



800 मीटर दौड़ में कल्पना राठौर एमए द्वितीय वर्ष प्रथम, मीनू यादव बीए द्वितीय वर्ष द्वितीय तथा रक्षा बीए द्वितीय वर्ष तृतीय रही। रिले दौड़ में आकांक्षा सक्सेना, सुमन यादव, निशा चौहान व शिखा बाथम प्रथम, शिवानी, कीर्ति, प्रियंका रानी, संध्या द्वितीय तथा कोमल चतुर्वेदी, निशा गोयल, कंचन, लाडली तृतीय रही।



भाला फेंक में निकेता बीए तृतीय वर्ष प्रथम, आकांक्षा सक्सेना बीए तृतीय वर्ष द्वितीय, पूरन वर्मा बीए प्रथम वर्ष तृतीय रही। लंबी कूद में रूबी पाल एमए प्रथम वर्ष प्रथम, निशा चौहान बीए तृतीय वर्ष द्वितीय, मीनू यादव बीए द्वितीय वर्ष तृतीय रही।


ऊंची कूद में गोल्डी तोमर बीए द्वितीय वर्ष प्रथम, रीता एमए प्रथम वर्ष द्वितीय, नेहा बीए तृतीय वर्ष तृतीय रही। क्रिकेट मैच निशा एकदश ने तीन विकेट से जीता। रस्सा कसी में शिवानी एकादश की टीम विजेता रही। म्यूजिकल चेयर में प्रियंका रानी बीए द्वितीय वर्ष विजेता रही। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब नेहा बीए तृतीय वर्ष को दिया गया।



इस मौके पर डा. रवींद्र प्रसाद मिश्र, डा. सबा कौसर, डा. मोनिका चौधरी, चंद्रप्रभा, दुर्गेशलता, बसंत कुमार मौर्य, डा. राकेश रावल, अमित कुमार, सपना वर्मा, श्रीमती शिवकुमारी गुप्ता, नीलम शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed