{"_id":"63b715325232476bbe23c264","slug":"race-for-the-post-of-bjp-district-president-intensifies-contenders-in-lucknow-etawah-news-knp737268417","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए दौड़ तेज, लखनऊ में डटे दावेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए दौड़ तेज, लखनऊ में डटे दावेदार
विज्ञापन
इटावा। भाजपा में नया जिलाध्यक्ष बनाया जाना है। अध्यक्ष पद पाने के लिए दावेदारों ने लखनऊ में डेरा डाल दिया है। दावेदार प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों और मंत्रियों से संपर्क में लगे हैं। 20 जनवरी तक जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा होने की संभावना है।
वर्तमान जिला कार्यकारिणी का कार्यकाल पिछले वर्ष नवंबर में पूरा हो चुका है। मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव को देेखते हुए नए अध्यक्ष का चुनाव टाल दिया था। पहले निकाय चुनाव के बाद अध्यक्ष और नई कार्यकारिणी के गठन के कायस लगाए जा रहे थे लेकिन अब प्रदेश संगठन ने तैयारी शुरू कर दी है।
वरिष्ठ नेताओं के अनुसार इस बार जिलाध्यक्ष का मनोनयन हो सकता है। वर्ष 2019 में 16 मंडल अध्यक्षों और प्रत्येक मंडल में नियुक्त प्रतिनिधि ने मतदान किया था। कुल 32 पदाधिकारियों ने मतदान किया था। इसमें अजय धाकरे जिलाध्यक्ष चुने गए थे। धाकरे करीब दो साल अध्यक्ष रहे। जिला पंचायत चुनाव के बाद प्रदेश संगठन ने संजीव राजपूत को जिलाध्यक्ष बना दिया था।
विज्ञापन
भाजपा में संगठन का चुनाव तीन साल में कराने का नियम है। वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा होने के साथ नए अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीद है कि प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी 14 जनवरी के बाद और 20 जनवरी के पहले जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा कर सकते हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत ने कहा कि इस बार जिलाध्यक्ष पद पर मनोनयन की जानकारी मिली है। फैसला प्रदेश संगठन करेगा।
इनसेट...
दावेदारों में ज्यादातर जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी
जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी करने वालों में ज्यादातर जिला कार्यकारिणी के सदस्य हैं। करीब 80 फीसदी पदाधिकारी जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी कर रहे हैं। इनमें महिलाएं भी हैं। संजीव राजपूत की 20 सदस्यीय कार्यकारिणी में तीन महिलाएं हैं।
इनसेट...
भाजपा के 16 मंडल
इटावा नगर प्रथम व द्वितीय, बसरेहर प्रथम व द्वितीय, भरथना प्रथम व द्वितीय, जसवंतनगर प्रथम व द्वितीय, इकदिल, बढ़पुरा, ताखा, बकेवर, लखना, चकरनगर, सैफई, महेवा।