{"_id":"6ac928bb6570b5e0aa08926b","slug":"rabid-dog-terror-in-dhakatal-two-bitten-etawah-news-c-216-1-etw1012-151153-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: ढकाताल में पागल कुत्ते का आतंक, दो को काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: ढकाताल में पागल कुत्ते का आतंक, दो को काटा
Fri, 09 Oct 2026 11:17 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
बकेवर। थाना क्षेत्र की पुरावली ग्राम पंचायत के मजरा ढकाताल गांव में पागल कुत्ते के आतंक है। पागल कुत्ते ने दो अलग-अलग जगहों पर हमला कर एक वृद्ध किसान सहित दो लोगों को काटकर घायल कर दिया। कुत्ते के काटने से घायल किसान को परिजन महेवा सीएचसी पर ले गए। जहां से किसान को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद पूरे इलाके में कुत्तों को लेकर दहशत का माहौल है।
ढकाताल गांव निवासी किसान रामौतार पाल 72 शुक्रवार दोपहर खेत से काम कर घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में घात लगाए बैठे एक पागल कुत्ते ने उन पर अचानक हमला कर दिया। कुत्ते ने वृद्ध किसान के दोनों पैरों में कई जगह काटा। अचानक हुए हमले से वृद्ध जमीन पर गिर पड़े और लहूलुहान हो गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मुश्किल से कुत्ते को भगाया।
ग्रामीणों ने बताया कि इसी कुत्ते ने कुछ देर बाद ही पास के नगला खांद गांव में प्रदीप राजपूत उर्फ मानसिंह पर भी हमला कर दिया। प्रदीप अपने घर के बाहर खड़े थे, तभी कुत्ते ने उन पर झपट्टा मारकर घायल कर दिया। उन्हें भी महेवा सीएचसी में भर्ती कराया गया। एक ही दिन में दो लोगों पर हमले के बाद क्षेत्र के पुरावली, ढकाताल और नगला खांद गांव में पागल कुत्ते को लेकर दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि यह पागल कुत्ता पिछले दो दिनों से गांव में घूम रहा है और कई मवेशियों पर भी हमला कर चुका है। बच्चे और बुजुर्ग घरों से बाहर निकलने में डर रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन और पशु चिकित्सा विभाग से मांग की है कि जल्द-से-जल्द पागल कुत्ते को पकड़ा जाए।