{"_id":"617ed572ca765561d96e8c8c","slug":"raashtreey-ekata-ke-roop-mein-manaee-patel-kee-jayantee-etawah-news-knp6615845145","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय एकता के रूप में मनाई पटेल की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय एकता के रूप में मनाई पटेल की जयंती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। भारत रत्न, लौह पुरुष व देश के पहले उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती रविवार को श्रद्धापूर्वक मनाई गई। पटेल की प्रतिमा पर कई पार्टियों के नेताओं, पदाधिकारियों, समाजसेवियों व दिव्यांगजनों ने माल्यार्पण किया।
एकता दिवस के मौके पर रेलवे स्टेशन पर पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। जयंती पर जिले में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बच्चों ने रैली निकाली गई। सभी कार्यालयों में सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण करके उन्हें नमन किया गया।
विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में सीडीओ संतोष कुमार राय ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल नवीन भारत के निर्माता और भारतीय जनमानस, राष्ट्रीय एकता के बेजोड़ शिल्पी थे। उनका निरपेक्ष भाव से देश को आजाद कराने में बहुत बड़ा योगदान रहा।
विज्ञापन
इसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। डीडीओ दीन दयाल वर्मा, पीडी डीआरडीए जयकेश त्रिपाठी, दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी प्रशांत कुमार, डीसी एनआरएलएम बृज मोहन अंबेड मौजूद रहे। कई स्कूलों द्वारा निकाली गई।
रैली को सीडीओ संतोष कुमार ने रवाना किया। इस मौके पर डीआईओएस राजू राणा, सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. मुकेश कुमार, प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कालेज पूरन पाल सिंह, प्रधानाचार्य सनातन धर्म इंटर कालेज संजय शर्मा, डॉ. उमेश यादव मौजूद रहे।
कलक्ट्रेट में भी पटेल की जयंती मनाई गई। एडीएम जयप्रकाश सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र प्रसाद व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सूचना विभाग द्वारा राष्ट्रीय एकता विषयक एलईडी वैन के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया।
राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। प्राचार्य डॉ श्यामपाल सिंह, डॉ. रमाकांत राय, नैंसी यादव, अरफ्शा अंसारी और लक्ष्मी राजपूत ने विचार व्यक्त किए।
निबंध प्रतियोगिता कराने में डॉ. अजय दुबे, प्रो दुर्गेशलता, डॉ. अमित कुमार, डॉ. अनुपम, प्रो. सपना वर्मा, डॉ. डौली रानी और डॉ. श्वेता मौजूद रहे। नारायन कॉलेज आफ साइंस एंड आर्ट्स मे जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया गया।
सूबेदार मेजर साहब सिंह, सूबेदार राजेश थापा व प्रधानाचार्य डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने सरदार पटेल की प्रतिमूर्ति पर पुष्प चढ़ाए। कक्षा 6 व 7 के छात्रों ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर नाटक, कक्षा 8 के छात्रों ने राष्ट्रीय एकता हमारी शक्ति है विषय पर निबंध लेखन तथा पोस्टर मेकिंग, तथा कक्षा 9 व 11 के छात्रों ने ज्ञान, परंपरा, अभ्यास व भारत की संस्कृति विषयों पर स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में भाग लिया।
बीएसए कार्यालय पर बीएसए उमा नाथ ने पटेल के जीवन पर प्रकाश डाला। राजकीय इंटर कालेज में प्रधानाचार्य पूरन सिंह पाल ने पटेल जयंती को राष्ट्रीय एकता अखंडता दिवस के रूप में मनाया।
सरस्वती इंटर कॉलेज मोतीझील में लौह पुरुष की जयंती मनाई गई। अमृत महोत्सव मनाने के लिए विद्यालय के सभी आचार्य भैया बहन आदि उपस्थित थे।
आदर्शों के अनुसरण का लिया संकल्प
भरथना। पालिका परिषद के तत्वावधान में आयोजित जयंती में पालिकाध्यक्ष हाकिम सिंह आदि ने बल्लभ भाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों के अनुसरण का संकल्प लिया।
इस दौरान सभासद हरिओम दुबे, गुरु नारायण कठेरिया, नानू बाबा, मुन्नी गुप्ता आदि के अलावा पालिकाकर्मी रामजी भदौरिया, अरविंद रावत, पूरन सिंह, पवन कुमार आदि मौजूद रहे।
देश को एकता के सूत्र में बांधा
बकेवर। नगर पंचायत बकेवर व लखना में सरदार पटेल की जयंती मनाई गई। पंचायत अध्यक्ष बकेवर विनोद दोहरे व चेयरमैन लखना समीर प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि सरदार पटेल ने तमाम रियासतों को एकसूत्र में बांधने का काम किया।
ईओ बकेवर अजय कुमार व ईओ लखना देवेंद्र सिंह ने कर्मियों और सभासदों को प्रसंग सुनाए। इस मौके पर सुकृत शरण, अनूप शाक्य, सभासद अनिल तिवारी, पुरुषोत्तम मिश्रा, पूर्व सभासद नवल पाठक, वैभव दीक्षित, लिपिक अजब सिंह पाल अनूप कुशवाहा, बबलू त्रिपाठी आदि मौजूद थेे।
लौह पुरुष को श्रद्धापूर्वक किया नमन
इटावा। कर्मचारियों ने प्लेटफार्म नंबर एक पर राष्ट्रीय एकता शपथ ली। इसके बाद रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। जिसे स्टेशन अधीक्षक पीएम मीना ने रवाना किया।
सहायक सिग्नल मेंटेनर सतीश कुमार विश्वकर्मा प्रथम, ट्रैक मैन इंजीनियरिंग विजय कुमार मीना द्वितीय व आरपीएफ कांस्टेबल गंभीर यादव तृतीय रहे। भाजपा जिला मंत्री डॉ. ज्योति वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
इस मौके पर डॉ. ज्योति वर्मा ने कहा कि सरदार पटेल के देश के प्रति किए गए योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस मौके पर विवेक रंजन गुप्ता, एकलव्य भदौरिया, अखिलेश कौशिक, देवेंद्र भदौरिया, अशोक चौहान, सभासद प्रमोद राठौर व उज्जवल पटेल आदि उपस्थित रहे।
उधर, पक्का तालाब चौराहा स्थित जिला विकलांग एसोसिएशन के पदाधिकारियों व दिव्यांगों ने पटेल प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान अध्यक्ष अशोक जाटव, मंत्री संतोष त्रिवेदी, उपमंत्री जयप्रकाश तिवारी, राम कुमार यादव, संजय सिंह, सतेंद्र, ज्योति पाल, सीमा मिश्रा, प्रताप सिंह, धर्म सिंह, कुसुम लता आदि मौजूद रहे।