{"_id":"65e0d57b084e1804680c4134","slug":"qawwals-organized-the-gathering-etawha-news-c-216-1-etw1001-109271-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: महफिल में कव्वालों ने बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: महफिल में कव्वालों ने बांधा समां
Fri, 01 Mar 2024 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Fri, 01 Mar 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
इटावा। हजरत नूर अली जेल वाले सैयद बाबा का दो दिवसीय सालाना उर्स गुरुवार को कुल शरीफ के साथ संपन्न हो गया। दूसरे दिन कव्वालों ने महफिल में समां बांध दिया। रातभर लोगों की भीड़ रही।
बशीर अहमद नियाजी के मकान मेवाती टोला से मोनू बशीर, पप्पू बशीर, सोनू बशीर, जिम्मी बशीर की देखरेख में चादरें उठीं। जिन्हें भोलन शहीद बाबा की दरगाह, कचहरी वाले सैयद बाबा की दरगाह, मोतीझील वाले सैयद बाबा की दरगाह के साथ जेल वाले सैयद बाबा की दरगाह पर पेश किया गया। दरगाह पर फातिहा में सैयद एजाज हुसैन, हाफिज मोहम्म्द अहमद चिश्ती व हाफिज फैजान चिश्ती ने दुआ की। रात में कव्वाल सलीम झंकार, मतलूब नियाजी ने कलाम पेश कर जमकर वाहवाही हासिल की। श्रद्धालुओं ने लंगर भी चखा। शुजा खान, रुहूल खान, चांद खां आदि मौजूद रहे।