{"_id":"639cbce6096ade30a47f58d0","slug":"purwa-sainik-celibrates-vijay-diwas-etawah-news-knp733872492","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: पूर्व सैनिकों ने मनाया विजय दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: पूर्व सैनिकों ने मनाया विजय दिवस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। विजय दिवस के अवसर पर शुक्रवार को इटावा महोत्सव परिसर में पूर्व सैनिकों ने शहीद स्मारक पर ध्वज को सलामी दी। शहीदों को नमन किया। मुख्य अतिथि चतुर्थ एनसीसी के कमांडिंग ऑफीसर एसपी सिंह ने 33 वीरांगनाओं को दो-दो हजार रुपये का चेक व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कमांडर हयात उल्ला खां ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित किए। कर्नल प्रमोद कुमार ने पूर्व सैनिकों को ईसीएच (पूर्व सैनिक अंशदाई योजना) के बारे में जानकारी दी। सैनिक बंधु और प्रकोष्ठ के लोगों से आग्रह किया कि वह सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर ईसीएच योजना का प्रचार-प्रसार करें।
कार्यक्रम में सैनिक बंधु उपाध्यक्ष कमांडर नरसिंह भदौरिया, कर्नल राम कुमार भदौरिया, कैप्टन यूएन पांडे, मीरा तिवारी, पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष रघुराज सिंह यादव, पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष केके त्रिपाठी, पूर्व भारतीय सैनिक संगठन के अध्यक्ष प्रताप सिंह भदौरिया आदि उपस्थित रहे। संचालन कुंवर सिंह ने किया।