{"_id":"10a796c594e12b61c712b61085833217","slug":"pulsar-riders-robbers-snatched-a-bag-full-of-money-in-broad-daylight-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पल्सर सवार लुटेरों ने दिन दहाड़े रुपयों से भरा बैग छीना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पल्सर सवार लुटेरों ने दिन दहाड़े रुपयों से भरा बैग छीना
अमर उजाला ब्यूरो इटावा।
Updated Tue, 19 Jan 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
पल्सर सवार लुटेरों ने सोमवार दिनदहाड़े सरेराह वेयर हाउस मैनेजर से 1.40 लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया। मैनेजर बैंक से रुपये निकाल कर एसडीएम कार्यालय जा रहे थे।
चलती बाइक से बैग छीनकर भाग रहे लुटेरों का मैनेजर ने चीखते चिल्लाते हुए पीछा भी किया लेकिन लुटेरे भागने में सफल रहे। वारदात के बाद पुलिस ने भी लुटेरों का पीछा भी किया। लेकिन एक ट्रक से मार्ग अवरुद्ध होने की वजह से लुटेरों को भागने का मौका मिल गया।
भरथना रोड सैयद गली कृष्णानगर निवासी राजेंद्र सिह यादव पुत्र भूरे सिह यादव भरथना वेयर हाउस में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। सोमवार को उन्होंने सरोजनी रोड स्थित स्टेट बैंक से 80 हजार रुपये निकाले।
विज्ञापन
जबकि 20 हजार रुपये सरकारी और 40 हजार रुपये की निजी रकम पहले से उनके बैग में रखी हुई थी। इसके अलावा घर की चाबियां व ग्लब्स भी उसी बैग में रखे हुए थे।
जब वह नगला धनी निवासी अपने साथी कर्मचारी रामसत्य पुत्र राजबहादुर के साथ बैंक से निकले और बाइक से एसडीएम कार्यालय जा रहे थे। तभी दोपहर करीब 12 बजे एसएबी इंटर कालेज के पास पीछे से लाल रंग की पल्सर बाइक आई। इस बाइक पर दो युवक बैठे हुए थे।
पल्सर सवारों ने उनकी बाइक को ओवरटेक करते हुए झटके से बैग छीन लिया और भाग गए। मैनेजर श्री यादव ने बताया कि बैग छीन कर भाग रहे लुटेरों का उन्होंने चीखते हुए पीछा भी किया। लेकिन वह पलभर में गायब हो गए। बाद में घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी।
सूचना मिलने पर थाना प्रभारी विकास राय ने दल बल के साथ लुटेरों का पीछा भी किया। इसी दौरान बीच मार्ग में खड़े एक ट्रक ने उनका रास्ता रोक दिया। जिसके लुटेरे भाग जाने मे सफल रहे।
थाना प्रभारी ने बताया कि लुटेरों की धरपकड़ के लिए क्राइम ब्रांच की टीम लगा दी गई है। पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश भी दे रही है।