फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   pulis teem par hamale ka ek aaropee giraphtaar

पुलिस टीम पर हमले का एक आरोपी गिरफ्तार

Sat, 09 Oct 2021 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
pulis teem par hamale ka ek aaropee giraphtaar
सैफई। वैदपुरा थाना क्षेत्र के नगला पुल गांव में बृहस्पतिवार को शाम राजस्व व पुलिस टीम पर हमला करने वाले अधिकांश आरोपी अपने घरों में ताला लगाकर फरार चल रहे है।
विज्ञापन

पुलिस ने शुक्रवार को हमले के एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। साथ ही पुलिस कुछ और लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर साक्ष्य एकत्र करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

नगला पुल गांव निवासी रविंद्र, लज्जाराम व रामचरण को 2005 में प्रशासन ने मकान बनाने के लिए प्लॉट आवंटित किए थे, जिन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा था। तीनों ने तहसील दिवस पर प्रशासनिक अधिकारियों से आवंटित जमीन पर कब्जा दिलाने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएस ज्योत्सना बंधु के निर्देश पर बृहस्पतिवार को तहसीलदार प्रभात राय, कानूनगो घनश्याम, लेखपाल राहुल, पुष्पेंद्र व अनुराग शुक्ला वैदपुरा थाने की पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और कब्जेदारों को प्लॉट खाली करने बोला।
इस दौरान कब्जेदारों पर राजस्व व पुलिस टीम पर पथराव व लाठी-डंडों से हमला कर दिया था। हमले में तीन लेखपाल, दो दरोगा, दो महिला सिपाही समेत अन्य लोग घायल हो गए।
जब तक प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचते हमलावर भाग निकले। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर हमलावरों की तलाश शुरू की, लेकिन वह नहीं मिले। शुक्रवार को अधिकांश के घरों में ताले लटके मिले।
पुलिस गांव के कुछ लोगों के पूछताछ व घटनास्थल के आसपास बने मकानों में छानबीन की। इसी दौरान पुलिस टीम ने हमले में शामिल में आरोपी रामवीर को गिरफ्तार कर लिया।

हालांकि, पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर अन्य हमलावरों की तलाश कर रही है। थाना प्रभारी बृजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी रामवीर सिंह को गिरफ्तार किया गया है। अधिकांश आरोपी घरों में ताला डालकर फरार हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed