फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Pulia Dhansi, ambulance stuck, pregnant for an hour

इटावा: पुलिया धंसी, एंबुलेंस फंसी, एक घंटे तड़पती रही गर्भवती

Sat, 01 Feb 2020 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sat, 01 Feb 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
Pulia Dhansi, ambulance stuck, pregnant for an hour
एंबुलेंस एवं रजनीश की पत्नी रीमा देवी गर्भवती - फोटो : अमर उजाला
इटावा के बसरेहर ब्लॉक के उनवा संतोषपुर गांव से निकली मुख्य सड़क पर नाले की पुलिया धंसी होने से एंबुलेंस फंस गई। संकरी सड़क पर एंबुलेंस घुमाने में काफी दिक्कत हुई। इसके बाद करीब 16 किलोमीटर का चक्कर लगाकर एंबुलेंस अस्पताल पहुंची जबकि सीधा रास्ता सिर्फ छह किलोमीटर ही है। इस दौरान करीब घंटा भर गर्भवती तड़पती रही। घटना शुक्रवार सुबह की है।
विज्ञापन


अस्पताल में शनिवार सुुुबह महिला ने बेटे को जन्म दिया, दोनों स्वस्थ हैं। उनवा संतोषपुर गांव निवासी रजनीश की पत्नी रीमा देवी गर्भवती थी। शुक्रवार सुबह उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। परिवार के लोगों ने सुबह करीब 9:30 बजे 102 नंबर पर एंबुलेंस के लिए फोन किया। कुछ देर में एंबुलेंस सीएचसी बसरेहर से रजनीश के घर पहुंच गई।
विज्ञापन


मरीज को लेने के बाद चालक दूसरे रास्ते से एंबुलेंस ले जाने लगा। करीब दो किमी आगे प्राथमिक स्कूल के पास नाले की पुलिया पर सड़क धंसी होने से एंबुलेंस आगे नहीं बढ़ पाई। लोगों ने एंबुलेंस निकलवाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। इस दौरान करीब एक घंटा लग गया। एंबुलेंस में गर्भवती प्रसव पीड़ा से छटपटाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


संकरा रास्ता होने से एंबुलेंस घुमाने में भी दिक्कत हुई। इसके बाद एंबुलेंस संतोषपुर, चौपला बंबा, चौपला, इटावा-बरेली हाईवे होते हुए करीब 16 किलोमीटर का चक्कर लगाकर सीएचसी पहुंची। जिस रास्ते पर पुलिया धंसी है, वहां से सीएचसी महज छह किलोमीटर दूर है। चक्कर लगाकर अस्पताल पहुंचने में करीब सवा घंटा लग गया।


एंबुलेंस चालक ललित कुमार ने बताया गांव का रास्ता पता नहीं था। मरीज लेने के बाद लोगों ने कहा कि सीधे रास्ते निकल जाओ, इससे स्कूल वाले रास्ते से गए थे। आशा मंजू देवी ने बताया कि सुबह करीब 9:55 बजे रीमा ने बच्चे को जन्म दिया। ग्राम प्रधान दिलीप कुमार ने बताया कि करीब चार महीने से नाले की पुलिया धंसी है। इससे लोगों को बहुत परेशानी हो रही है। पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता मोहम्मद अख्तर ने बताया कि सड़क खराब होने की सूचना नहीं है, जानकारी कर जल्द ही समस्या का निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed