फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   public caught chain snatcher

चेन लूटकर भाग रहे बदमाश को दबोचा

Sat, 12 Sep 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sat, 12 Sep 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
public caught chain snatcher
कोतवाली क्षेत्र के रोडवेज बस स्टैंड के पास से टेंपो से उतर कर पैदल जा रही एक एएनएम के गले से एक लुटेेरे ने चेन लूट ली। एएनएम के चीखने पर आसपास के लोगों ने पैदल भाग रहे लुटेरे को धर दबोचा। जमकर पिटाई करने के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। 
विज्ञापन


शहर के मुहल्ला कटरा बल सिंह निवासी लक्ष्मी नारायण गुप्ता की पुत्री अर्चना गुप्ता पीएचसी इकदिल में एएनएम के पद पर तैनात हैं। शनिवार को रोडवेज तिराहे पर टेंपो से उतरकर वह पैदल घर की ओर जा रही थीं। इसी बीच एक लुटेरे ने झपट्टा मारकर उनके गले से चेन लूट ली और भागने लगा।
विज्ञापन


अर्चना के शोर मचाने पर लोगों ने पीछाकर उसे धर दबोचा। लोगों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी । लोगों ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। लूट की जानकारी मिलने पर कोतवाल विनोद यादव के अलावा क्राइम ब्रांच की टीम के अलावा इकदिल पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पकडे़ गए लुटेरे ने अपना नाम विशाल पुत्र लख्मी चंद्र निवासी मुहल्ला गुलियांत कस्बा इकदिल बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने उसके कब्जे से लूटी चेन भी बरामद की है। पुलिस पकड़े गए युवक से पूछताछ भी कर रही है।  कोतवाल विनोद यादव ने बताया कि चेन लूटकर भाग रहे युवक को लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed