फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   provide water, electricity, road and rule the government-mulayam

सड़क-पानी और बिजली दे दो तो सरकार पक्की: मुलायम

Fri, 02 Jan 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Fri, 02 Jan 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
provide water, electricity, road and rule the government-mulayam

सैफई महोत्सव में शुक्रवार को देश भर से आए पहलवानों ने दांवपेंच दिखाए। खचाखच भरे इनडोर स्टेडियम में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने मुख्यमंत्री की ओर मुखातिब होते हुए कहा कि जनता को सड़क, बिजली और पानी दे दो तो दूसरी बार भी सपा को कोई भी रोकने वाला नहीं है। मेरा प्रयास हर दम गांवों को आग बढ़ाने का रहा है। गांव जब तब विकसित नहीं होंगे तब तक देश के विकास की कल्पना नहीं की जा सकती।

विज्ञापन


सपा के मुखिया ने कहा कि लड़कियों के लिए मेरा ज्यादा आशीर्वाद है। संसाधन कम मिलने के बाद भी वे पुरुषों से कई गुना अच्छा काम कर रही हैं। हर माता पिता की जिम्मेदारी है कि वे लड़की को उच्च शिक्षा दिलाए। लड़का पढ़ता है तो वो एक परिवार तक ही सीमित रहा जाता है, जबकि लड़की पढ़ती है तो दो परिवार शिक्षित हो जाते हैं।
विज्ञापन


हमारी सरकार ने लड़कियों को आगे आने के लिए कई योजनाएं संचालित की हैं। उन्होेंने पुराने संस्मरण सुनाते हुए कहा कि सैफई का दंगल नया नहीं है। 1948 से यहां पर दंगल का आयोजन किया जा रहा है। हमारी सरकार ने यहां पर इनडोर स्टेडियम की आधारशिला रखी थी ताकि मौसम खराब होने के बाद भी दंगल तथा अन्य खेलों का आयोजन हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सैफई महोत्सव केवल इटावा का नहीं है। बल्कि इसे पडोसी जिलों औरैया, मैनपुरी, फिरोजाबाद तथा मैनपुरी, कन्नौज का भी सहयोग मिल रहा है। सैफई जैसे स्टेडियम तो लखनऊ में भी नहीं है। मुलायम सिंह ने कहा कि पहले सैफई में दलदल हो जाता था। पैदल निकलते थे तो कपड़े खराब हो जाते थे।


कभी कभी हम सफेद कपड़े पहनकर निकलते थे तो लोग हमारा मजाक उड़ाकर कहते थे कि देखो नील टिनोपाल वाले जा रहे हैं, लेकिन हमने सबसे पहले यहां की तस्वीर बदलने का काम किया। उन्होंने कहा कि साइकिल मैराथन रोचक कार्यक्रम है। इसको देखने के लिए जरूर आएं। उन्होंने कहाकि 8 जनवरी को हीरो, हीरोइन आ रहे हैं। इनको देखने के लिए जरूर आएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed