{"_id":"5e0b9d918ebc3e881a475e84","slug":"protest-etawha-news-knp5355551150","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल के लिए धरने पर बैठे बकेवर के सभासद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल के लिए धरने पर बैठे बकेवर के सभासद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। बकेवर नगर पंचायत की लापरवाही से कस्बे में पेयजल आपूर्ति ठप होने से नाराज नौ सभासद पंचायत कार्यालय परिसर में धरने पर बैठ गये।
मंगलवार को नगर पंचायत की बोर्ड मीटिंग होनी थी। इस सूचना पर पटेलनगर के सभासद पुरुषोत्तम मिश्रा, सुभाषनगर के महेश बाबू, गांधीनगर के अनिल तिवारी पप्पू, नगलाबनी प्रथम वार्ड से सीमादेवी, आजदनगर से जहीर खां, किदवईनगर से शम्मो बेगम, शास्त्रीनगर से अवनीत शाक्य, विद्या बिहार की प्रीति दीक्षित, लोहियानगर से कुसमा देवी तथा गांधीनगर नगर मोहल्ले की महिलाएं मीना देवी, अनीसा, निशा देवी, राजेंद्र शर्मा पंचायत कार्यालय परिसर में साढ़े 12 बजे धरने पर बैठ गए। सभासदों का कहना था कि सुभाष नगर, गांधीनगर, आजादनगर में लोगों के घरों में पानी नहीं पहुंच रहा। भीषण सर्दी में भी लोग पानी के लिए परेशान हैं। सभासद पुरुषोत्तम मिश्रा, महेश बाबू जहीर खान ने बताया कि अलाव में भी मनमाने व पक्षपात तरीके से काम हो रहा है। उन सार्वजनकि स्थानों पर जहां लोगों का आवागमन अधिक रहता है, वहां नहीं जलवाए गए। इससे आम लोग सर्दी से परेशान हैं। नगलाबनी सभासद सीमा देवी ने कहा कि उनके वार्ड में कई जगह पानी की लाइन टूटी है। कई बार सूचना देने के बाद भी ठीक नहीं हुई।
नगर पंचायत के प्रभारी ईओ अनिल कुमार, जलनिगम के जेई खुशीलाल वर्मा को साथ लेकर नगर पंचायत कार्यालय पर पहुंचे। ईओ ने सभासदों से बैठ कर बात करने को कहा लेकिन धरने पर बैठे सभासद तैयार नहीं हुए। सभासदों ने कहा की मीटिंग में कितनी बार समस्याएं लिखाई पर किसी का निदान न हुआ। आरोप लगाया कि मनमाने व पक्षपातपूर्ण तरीके से नगर पंचायत काम करा रही है। सभासदों से पूछा नहीं जाता है।
इस संबंध में चेयरमैन विनोद दोहरे ने बताया कि यह पुरानी समस्या है। इसके लिए जेई को एस्टीमेट बनाने को कहा गया है। ईओ के आश्वासन पर सभासद माने और तब वे मीटिंग हॉल में ले गए। ईओ से बातचीत के बाद भरथना रोड पर नए नलकूप के लिए एस्टीमेट बनाने के आश्वासन के बाद सभासदों ने धरना समाप्त कर दिया। इस दौरान जेई योगेश दीक्षित, कर्मचारी स्वीकृत शरण, अनूप कुशवाहा, मौजूद रहे।