फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   protest etawah

इटावा: पुलिस के खिलाफ बाजार बंद, धरने पर बैठे सराफा कारोबारी

Wed, 29 Jan 2020 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
protest etawah
इटावा। लखना के सराफा व्यवसायी केतन सोनी को गोली मारने के मामले में पुलिस पर कथित आरोपी के घर में तोड़फोड़ करने का आरोप लगा है। गुस्साए सराफा कारोबारियों ने मंगलवार को दुकानें बंद रखीं और कस्बा के पुरावली दरवाजा तिराहे पर धरना दिया। सपा और भाजपा नेताओं की मौजूदगी में पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। करीब तीन घंटे बाद कार्यवाहक थानाध्यक्ष के इस आश्वासन पर हंगामा थमा कि किसी निर्दोष पर कार्रवाई नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

लखना कस्बा के पुरावली दरवाजा मुहाल निवासी युवा सराफा व्यवसायी केतन सोनी पुत्र पीतांबरनाथ सोनी को सोमवार की रात करीब साढ़े सात बजे हाईवे के पूर्वी तिराहे पर बाइक सवारों ने गोली मार दी थी। वे उझियानी गांव से अपनी कार में लखना लौट रहे थे। इस घटना को लेकर पुलिस ने सोमवार रात को कस्बा लखना स्थित कथित आरोपी एक अन्य सराफा व्यवसायी राजकुमार सोनी के घर दबिश दी।
विज्ञापन

राजकुमार की पत्नी रेनू वर्मा ने आरोप लगाया कि पुलिस ने दबिश के नाम पर घर में तोड़फोड़ की और बाइक भी उठा ले गई। कस्बा के लोगों को मंगलवार सुबह जब इस बात की जानकारी हुई तो अन्य सराफा कारोबारी आक्रोशित हो उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा नेता व पूर्व चेयरमैन सराफा व्यवसायी सतीश चंद्र वर्मा, व्यापार मंडल के नेता संतोष सिंह चौहान, चेयरमैन प्रतिनिधि सौरभ प्रकाश त्रिपाठी, अमित सोनी, संजीव त्रिपाठी कई दुकानदारों के साथ पुरावली दरवाजा तिराहे पर सुबह करीब 11 बजे धरना देकर बैठ गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
कार्यवाहक थानाध्यक्ष बकेवर सुरेश चंद्र, कस्बा बकेवर चौकी इंचार्ज प्रियांजली सिंह, अहेरीपुर चौकी इंचार्ज गोविंद हरि वर्मा, महेवा चौकी इंचार्ज राकेश पटेल आदि पुलिस बल मौके पर पहुंचा और सराफा व्यापारियों से बात की। पुलिस को देखकर नारेबाजी और तेज हो गई। इसी बीच कस्बा निवासी भाजपा नेता हरनाथ सिंह कुशवाह मौके पर आ गए। इस दौरान निष्पक्ष जांच की मांग की।
कार्यवाहक थानाध्यक्ष ने लोगों को आश्वस्त किया कि किसी निर्दोष व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी और न ही पुलिस अब इस मामले में किसी घर में दबिश देगी। पूछताछ के लिए लोगों को थाने पर बुलाया जाएगा। उन्होंने बाइक को लौटाने का भरोसा दिया। इसके बाद दोपहर करीब एक बजे धरना समाप्त हुआ।

कार्यवाहक थानाध्यक्ष ने राजकुमार वर्मा के घर में तोड़फोड़ किए जाने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि शक के तौर पर राजकुमार वर्मा की तलाश में दबिश दी गई थी। इस दौरान महिला दरोगा व सिपाही भी साथ में थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed