{"_id":"63a5f2b44e2d0b2c8173fbc7","slug":"protest-etawah-etawah-news-up-news-etawah-news-knp7350989146","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: रोडवेज के संविदा चालकों व परिचालकों को नियमित करने की उठी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: रोडवेज के संविदा चालकों व परिचालकों को नियमित करने की उठी मांग
विज्ञापन
इटावा। बस अड्डे पर शुक्रवार को आयोजित परिवहन विकास सम्मेलन में संविदा चालकों व परिचालकों को नियमित किए जाने की मांग की गई। यूपी रोडवेज इम्पलाइज यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष जगपाल सिंह यादव व मंत्री अखिलेश दुबे ने आरएम व सेवा प्रबंधक को चार सूत्री मांग का पत्र सौंपा।
सम्मेलन में यूनियन ने संविदा चालकों व परिचालकों को नियमित किए जाने, मृतक आश्रित को तत्काल नियुक्ति दिए जाने, परिवहन निगम को रोडवेज राजकीय किए जाने की मांग की गई। साथ ही संविदा परिचालकों का अप्रैल, मई महीनों के फिक्सेेशन का भुगतान कराने की मांग की गई। इस मौके पर इटावा रीजन के अन्य डिपो से आए कर्मचारी नेताओं ने जोरदार ढंग से बात रखी।
क्षेत्रीय अध्यक्ष जगपाल सिंह यादव ने कहा कि संगठन ने कर्मचारी हित में कई कार्य किए हैं। सभी की समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर उन्हें हल करवाया। कर्मचारियों के उत्पीड़न व निलंबन पर उनकी आर्थिक मदद तक की। इतना कहने के बाद उन्होंने उम्र का हवाला देते हुए अध्यक्ष पद छोड़ने की घोषणा की।
विज्ञापन
उनका इतना कहते ही सभी आठों डिपो से आए पदाधिकारियों ने खड़े होकर उनसे पद न छोड़ने की अपील की। कहा कि यदि वे ऐसा नहीं करेंगे तो इसी समय धरने पर बैठ जाएंगे। उनके मानने के बाद सभी कुर्सियों पर बैठे।
कार्यक्रम मेें आरएम बीपी अग्रवाल, सेवा प्रबंधक सुनील कुमार नागर, एआरएम डीएम सक्सेना, स्टेशन इंचार्ज श्याम दुबे, इटावा डिपो शाखा अध्यक्ष प्रेमचंद्र यादव, सेवानिवृत्त डिप्टी एसपी रामनाथ यादव आदि उपस्थित रहे। संचालन वरिष्ठ क्षेत्रीय उपाध्यक्ष उदयवीर सिंह यादव ने किया।