इटावा। राजीव गांधी द्वितीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 13 व 14 सितंबर को ऑनलाइन होगी, जिसमें 16 से 22 साल तक के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए युवा जोश डॉट इन वेबसाइट पर निशुल्क रजिस्ट्रेशन हो रहा है। प्रतियोगिता के प्रदेश टॉपर को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सम्मानित करेंगी।
भारतीय युवा कांग्रेस जोनल इंचार्ज व प्रदेश सचिव चंद्र मोहन तिवारी, शोजब रिजवी जिला उपाध्यक्ष, फिरदोश वारिस विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष जसवंतनगर व प्रधानाचार्य राघवेंद्र मिश्रा ने यूथ कांग्रेस कार्यालय में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी भी जानकारी के लिए 97 2070 0014, 8449335786 या 8439196140 पर संपर्क कर सकते हैं।
हर जिले में पुरस्कार वितरण होगा, जिसमें प्रथम पुरस्कार में लैपटॉप, द्वितीय पुरस्कार में टेबलेट और तृतीय पुरस्कार में एंड्रॉयड मोबाइल फोन एवं सैकड़ों सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में शिक्षा से संबंधित 30 मिनट में 60 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। इस दौरान चंद्र मोहन तिवारी को फर्रुखाबाद, औरैया, कन्नौज व इटावा का इंचार्ज बनाए जाने पर बधाई दी गईं।