फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Praising the government by giving rates or benefits of schemes

योजनाओं का दर या लाभ देकर कसिया सरकार का गुणगान

Mon, 13 Jun 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Praising the government by giving rates or benefits of schemes
स्टॉल से बैड शीट देखते राज्य मंत्री गुलाब देवी व संजय सिंह गंगवार। संवाद - फोटो : ETAWAH
इटावा। गरीब कल्याण कार्यक्रम में योजनाओं का लाभ देने आईं प्रदेश सरकार की स्वतंत्र प्रभार की मंत्री गुलाब देवी को इटावा की बनी चादर पसंद आ गई। उन्होंने 750 रुपये देकर एक चादर खरीद ली। गुलाब देवी ने दूसरे राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के साथ विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने वाले पांच- पांच लाभार्थियों को पुरस्कृत भी किया।
विज्ञापन

स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री ने कहा मोदी और योगी दोनों तपस्वी हैं। दोनों
देश और प्रदेश को सुधारने में लगे हैं। राज्यमंत्री ने कहा कि विकास के नाम पर इटावा को ठगा गया। प्रदेश सरकार गुंडे और माफियाओं को उनकी सही जगह पर भेज रही है। पांच से सात मिनट के भाषण में दोनों ही मंत्रियों ने अपने-अपने विभागों के बारे में कुछ नहीं कहा।
विज्ञापन

मंत्रियों ने कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए स्टालों का निरीक्षण भी किया। इटावा हैंडलूम के स्टॉल पर लगीं चादरें गुलाब देवी को खूब पसंद आईं। संचालक संतोषी लाल व द्रोपदी ने बताया 1987 से चादर और गमछे बना रहे हैं। कई शहरों में माल जाता है। कई बार पुरस्कार भी मिल चुके हैं। नई दिल्ली के प्रगति मैदान और सूरजकुंड में भी स्टॉल लगाने का मौका मिला है। सात जून को बेटे उमेश कुमार को लखनऊ में पुरस्कृत जीता था। मंत्री गुलाब देवी ने 750 रुपये में संतोषी लाल से डबल बेड की एक चादर खरीदी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत, सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया, सदर विधायक सरिता भदौरिया, पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, शिव महेश दुबे, विकास भदौरिया, कृपाशंकर तिवारी, अन्नू गुप्ता, प्रशांत राव चौबे, विक्रम अग्रवाल, संजू चौधरी, विरला शाक्य, डॉ. रमाकांत शर्मा, अशोक चौबे आदि मौजूद रहे। संचालन महामंत्री शिवाकांत चौधरी ने किया।
गर्म हो गया टैंकरों का पानी
दो दिन से अधिकतम तापमान 44 डिग्री है। कार्यक्रम में आए लोगों के पानी के लिए टैंकर में पानी मंगाया गया था। धूप में खड़े होने से इन टैंकरों का पानी गर्म हो गया था। इससे लोग पानी के लिए भटकते रहे।

बैंक कैशियर पर लगाया आरोप
दोनों पैरों से दिव्यांग करनपुरा के पंछी लाल भी कार्यक्रम में आए थे। उन्होंने बताया कि ट्राईसाइकिल खराब हो गई थी। छह अप्रैल को एसबीआई तिकोनिया शाखा में 200 रुपये निकालने गए थे। आरोप लगाया कि कैशियर ने भुगतान करने से मना कर दिया था। दिव्यांगता का मजाक उड़ाने का भी आरोप लगाया। पंछीलाल ने कैशियर के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।

नुमाइश पंडाल में गरीब कल्याण में उपस्थित महिलाएं। संवाद

नुमाइश पंडाल में गरीब कल्याण में उपस्थित महिलाएं। संवाद- फोटो : ETAWAH

पहली लाभार्थी स्नेहलता को सम्मानित करते दोनों राज्य मंत्री। संवाद

पहली लाभार्थी स्नेहलता को सम्मानित करते दोनों राज्य मंत्री। संवाद- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed