{"_id":"61f2dff60c8db567e474ccb4","slug":"pradyumna-saba-and-vishisht-first-in-cross-country-race-etawah-news-knp6774423123","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रॉस कंट्री दौड़ में प्रद्युम्न, सबा और विशिष्ट प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रॉस कंट्री दौड़ में प्रद्युम्न, सबा और विशिष्ट प्रथम
विज्ञापन
इटावा। जिला खेल कार्यालय की ओर से गणतंत्र दिवस के मौके पर बुधवार को महात्मा ज्योतिबा फुले स्टेडियम में तीन वर्गों की क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया।
इस दौरान पांच किलोमीटर पुरुष ओपन वर्ग की दौड़ में फ्रेंड्स कालोनी के प्रद्युम्न कुमार, महिला ओपन वर्ग में तीन किलोमीटर में साबितगंज की सवा बानो व बालक वर्ग में तीन किलोमीटर दौड़ में आनंद नगर के विशिष्ट प्रथम रहे।
जिला क्रीड़ाधिकारी नरेश चंद्र यादव ने बताया कि क्रॉस कंट्री दौड़ में पुरुष ओपन वर्ग में सिरसा के असित यादव द्वितीय, खेड़ा हेलू के अमित यादव तृतीय रहे, जबकि कछपुरा के अंकुश को सांत्वना पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
इसी प्रकार महिला ओपन वर्ग में न्यू कालोनी की मुस्कान द्वितीय, न्यू कालोनी की ही खुशबू तृतीय रहीं। रामगंज की ऋतु को सांत्वना पुरस्कार मिला। 12 वर्ष से कम आयु के बालक वर्ग दौड़ में आनंदनगर के श्रेष्ठ द्वितीय व कृष्णानगर के हर्ष तृतीय स्थान पर रहे, जबकि न्यू कालोनी के गजेंद्र को सांत्वना पुरस्कार मिला।
प्रतियोगिता का उद्घाटन डॉ. सोहम प्रकाश गुप्ता व डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह चौहान ने झंडी दिखाकर किया। पुरस्कार वितरण एसडीएम सदर राजेश कुमार वर्मा ने किया। उन्होंने सफल प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे बढ़ते रहने को प्रोत्साहित किया।
इस दौरान उप जिला क्रीड़ाधिकारी परमजीत सिंह, राजेश कुमार सोनकर, प्रशिक्षक बिजेंद्र सिंह, रुकसार बानो, जावेद, देवेंद्र कुमार पाल, हरविलास सिंह पाल, कमलेश अमित, सोनू, जयकिशन, नरेश, कमल आदि उपस्थित रहे।