फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Power Supply System Will Be Restored Soon: Kailash Rajput

जल्दी दुरुस्त होगी विद्युत व्यवस्था : कैलाश राजपूत

Sat, 30 May 2026 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Power Supply System Will Be Restored Soon: Kailash Rajput
जल्दी दुरुस्त होगी विद्युत व्यवस्था : कैलाश राजपूत
विज्ञापन

इटावा। ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत राज्य मंत्री कैलाश राजपूत ने कलक्ट्रेट सभागार में डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल और विद्युत निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की। उपभोक्ताओं की भी शिकायतें सुनीं। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि आगे से जिले में विद्युत व्यवस्था दुरुस्त नजर आएगी। आंधी-तूफान और बारिश तो प्राकृतिक आपदाओं की तरह हैं। ऐसे में विद्युत कटौती संभव हो सकती है लेकिन इसके लिए भी आगे से ठोस व्यवस्था की जाएगी। अखिलेश यादव के उत्तर प्रदेश में योगी सरकार पर पावर प्लांट न लगवाने को लेकर तंज पर उन्होंने कहा कि सपा सरकार में अपराध और कानून व्यवस्था चरमराई हुई थी। इससे पहले राज्यमंत्री कैलाश राजपूत के जिले में पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में सदर विधायक सरिता भदौरिया, जिलाध्यक्ष अरुण गुप्ता अन्नू आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed