फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Potato prices rise, evacuation from cold storages intensifies

आलू की कीमतों में इजाफा, शीतगृहों से निकासी तेज

Mon, 25 Oct 2021 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Potato prices rise, evacuation from cold storages intensifies
जसवंतनगर। हाल ही में हुई बारिश ने आलू उत्पादक किसानों और शीतगृह मालिकों के चेहरे से चिंता की लकीरें मिटा दी हैं। किसानों का भंडारित आलू वाजिब और मुनाफे के दामों में बिकना शुरू हो गया है। कोल्ड स्टोरों में आलू सड़ने व फिंकने की संभावना भी खत्म हो गई है।
विज्ञापन

पिछले 10-12 दिनों में पुराने आलू में चार से पांच रुपये किलो भाव तक तेजी आई है। 15 दिन पहले कोल्ड स्टोरों से 53 किलो वजनी आलू का पैकेट 400 से 500 रुपये का बिक रहा था।
विज्ञापन

आज की तारीख में वही पैकेट 750 के भाव पर है। शीतगृहों में मार्च तक भंडारित आलू का 45-50 प्रतिशत ही निकला था, लेकिन बुवाई सीजन चालू होने से अब शीतगृहों से 75 प्रतिशत तक निकासी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्तूबर में अगैती आलू 15 अक्तूूबर तक बो दिया जाता है, पर बारिश होने से बुवाई बर्बाद हो गई। अभी आलू की बुवाई नवंबर के अंत तक होनी है। जसवंतनगर और सैफई 26 शीतगृह हैं। जिनमें करीब 30 लाख पैकेट आलू पिछली मार्च में भंडारित हुआ था।
अब केवल 8-10 लाख पैकिट आलू शेष है। तुलसीराम शीतगृह के मालिक सुबोध यादव, शिवा कोल्ड के राहुल गुप्ता और आत्मा राम के प्रबंधक मधुकांत मिश्रा ने बताया कि इस बार शीतगृहों से सारा आलू निकलने की संभावना है।

आलू सड़ेगा या फिंकेगा नहीं। इटावा के आलू व्यवसायी मोहम्मद इमरान और यूनुस ने बताया कि शीतगृहों में आलू की निकासी किसान जिस जोरदारी से कर रहे, उससे व्यापारियों को खरीद का अभी मौका नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed