फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Potato prices increased due to decreased production

Etawah News: पैदावार घटने से बढ़ीं आलू की कीमतें

Tue, 19 Mar 2024 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Potato prices increased due to decreased production
जसवंतनगर। मौसम की मार से आलू की फसल को काफी नुकसान हुआ है। फसल की पैदावार 20 से 30 फीसदी घट गई है। ऐसे में आलू के भाव बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि पिछले साल एक बीघा में 50 से 60 पैकेट आलू निकला था। इस बार घटकर 35 से 45 पैकेट ही रह गया है। अच्छे दाम मिलने के कारण किसान खुश हैं। जिले में 19 हजार हेक्टेयर आलू की बोआई की गई थी। जसवंतनगर और ताखा क्षेत्र में आलू की खेती का रकबा अच्छा है। किसानों ने इस बार आलू की अच्छी पैदावार की उम्मीदें लगाई थीं। बाहर की मंडियों और कोल्ड स्टोरेज की मांग के चलते आलू के भाव बीते वर्ष की तुलना में ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। किसान शमशेर सिंह, गुलाब सिंह, भारत, कुलदीप, सत्यप्रकाश ने बताया है कि हाइब्रिड आलू की पैदावार भी घटी है। इन दिनों आलू के एक पैकेट की कीमत 800 से एक हजार रुपये है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed