{"_id":"6a624df392d406c1750670e1","slug":"post-mortem-of-students-body-conducted-after-fir-against-school-management-etawah-news-c-216-1-etw1015-146538-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: स्कूल प्रबंधन पर एफआईआर के बाद हुआ छात्र के शव का पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: स्कूल प्रबंधन पर एफआईआर के बाद हुआ छात्र के शव का पोस्टमार्टम
विज्ञापन
इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी के पचावली रोड स्थित इटावा पब्लिक स्कूल में कक्षा आठ के छात्र की तीसरी मंजिल से छलांग लगाने के मामले में पुलिस ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद गुरुवार दोपहर छात्र के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
बुधवार दोपहर स्कूल की छुट्टी के बाद मुखिया अड्डा न्यू कॉलोनी निवासी पिंटू (15) ने स्कूल की तीसरी मंजिल की खिड़की से छलांग लगा दी थी। गंभीर रूप से घायल छात्र को स्कूल के प्रधानाचार्य और शिक्षक जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद जिला अस्पताल में परिजन और स्थानीय लोगों ने हंगामा किया था। शव को एसएसपी कार्यालय ले जाते समय पुलिस से धक्का-मुक्की और झड़प हो गई थी। परिजन ने स्कूल प्रबंधन पर सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। उनका कहना था कि यदि तीसरी मंजिल की खिड़कियों पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम होते तो इस घटना को रोका जा सकता था। कार्रवाई नहीं होने से नाराज परिजन ने छात्र के शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया था। उनका कहना था कि पहले स्कूल प्रबंधन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए, उसके बाद ही वे शव का पोस्टमार्टम करवाएंगे। देर रात तक पुलिस अधिकारियों और परिजन के बीच कई दौर की बातचीत चली। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद छात्र के पिता राजेश की तहरीर पर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ स्कूल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके बाद परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी हो गए। गुरुवार दोपहर पुलिस की मौजूदगी में छात्र के शव का पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया स्कूल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है। घटना से पहले छात्र की गतिविधियां, स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था, तीसरी मंजिल की खिड़कियों की स्थिति और ड्यूटी पर मौजूद शिक्षकों और कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे।