फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   positve news

51 लोगों को मिले खोए मोबाइल फोन 17-10-28

Wed, 01 Jan 2020 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
positve news
इटावा। पुलिस लाइन सभागार में मंगलवार को 51 लोगों के चेहरों पर खुशी झलकती दिखी। एसएसपी संतोष कुमार मिश्रा ने उनके गुम हुए मोबाइल खोजकर सौंप दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रानिक गैजेट्स के गुम होने पर लोग घर बैठे यूपी कॉप वेबसाइट पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। ऐसी शिकायतों पर पुलिस की विशेष टीम ने गुम हुए मोबाइल फोन खोजे हैं। हालांकि उन्होंने इस बात की जानकारी नहीं दी कि यह मोबाइल कहां-कहां से मिले हैं। उन्होंने इसे जांच पड़ताल की गोपनीय रणनीति बताया।
इस मौके पर एसएसपी ने वकील, डॉक्टर, शिक्षिका, कारोबारी, छात्र आदि कई अन्य लोगों को उनके लापता मोबाइल बरामद कर सुपुर्द किए। लोगों ने भी पुलिस के प्रयास की सराहना की। कई लोगों का कहना रहा कि वह गुम हुए मोबाइल के मिलने की उम्मीद छोड़ चुके थे। यहां पहुंचे राजस्व निरीक्षक वीरेंद्र प्रजापति ने बताया कि उनका मोबाइल गत वर्ष 15 जुलाई को लखनऊ में एक फुटपाथ की दुकान पर भूल से छूट गया था। उन्होंने इसकी शिकायत यूपी कॉप वेबसाइट पर दर्ज कराई थी। उन्हें उम्मीद नहीं थी कि करीब सवा साल बाद उन्हें उनका मोबाइल मिल जाएगा।
विज्ञापन

इसी बहराइच निवासी अतुल कुमार गुप्ता सैफई आयुर्विज्ञान विश्व विद्यालय से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। तृतीय वर्ष के छात्र अतुल का मोबाइल उनके कमरे से गुम हो गया था। उनका सेमसंग गैलेक्सी 7 मोबाइल फोन भी बरामद हो गया। उनके सहपाठी ललित मौर्या मोबाइल लेने पहुंचे थे। बकेवर के नगलाबनी की लता कुशवाह का बैग जाते समय कहीं गुम हो गया था। इसमें तीन मोबाइल रखे थे। ये तीनों मोबाइल खोजकर उन्हें सौंप दिए गए। पंसारी टोला की श्रुति जैन, एसएसपी ऑफिस में कार्यरत पूनम सिंह, ममता भारद्वाज, कंचनगढ़ी पिलुआ एटा के जगनेश कुमार आदि लोगों ने पुलिस के प्रयास की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि एक माह पूर्व भी चोरों का गैंग पकड़ा गया था। जिनके पास से काफी संख्या में मोबाइल बरामद हुए थे। पुलिस क्राइम ब्रांच की विशेष टीम लगातार इस दिशा में अपना काम कर रही है। इस दौरान एएसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह, एएसपी शहर रामयश सिंह, एएसपी क्राइम महेश अत्रि, सीओ सिटी वैभव पांडेय, क्राइम ब्रांच प्रभारी सत्येंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed