फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Pop machines did not reach the procurement centers, farmers are returning

Etawah News: खरीद केंद्रों पर नहीं पहुंची पॉप मशीन, लौट रहे किसान

Thu, 09 Apr 2026 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Pop machines did not reach the procurement centers, farmers are returning
बकेवर। सहकारी समिति बकेवर व जयमलपुर सहकारी संघ पर पॉप मशीन न आने के कारण गुरुवार को भी गेहूं की खरीद शुरू नहीं हो सकी जो भी किसान गेहूं बेचने को लेकर केंद्र पर जानकारी करने पहुंचे उन्हें अभी खरीद शुरू न होने की बात कहकर लौटा दिया गया। ऐसे में किसान परेशान हैं कि फसल कटने के साथ अगर खरीद शुरू नहीं हुई तो वह अपना गेहूं कहां लेकर जाएंगे।
विज्ञापन




सहकारी समिति बकेवर व जयमलपुर सहकारी संघ पर अभी तक गेहूं की तौल के लिए पॉप मशीन विभाग ने नहीं भेजी है। इसके कारण इन केंद्रों पर किसानों के गेहूं की सरकारी खरीद नहीं हो पा रही है। बकेवर सहकारी समिति पीसीएफ का केंद्र है व जयमलपुर सहकारी संघ पर भी सरकारी गेहूं खरीद बना है। इन दोनों केंद्रों पर मशीन न होने से गेहूं बेचने की जानकारी करने पहुंच रहे किसानों को लौटा दिया जा रहा है।
विज्ञापन

समिति के सचिव राजीव गोयल ने बताया कि अभी पॉप मशीन नहीं भेजी गई है। गुरुवार को केंद्र पर आए किसानों ने बताया कि उनके ऑनलाइन आवेदन स्वीकृत होकर आ गए थे लेकिन पॉप मशीन न आने के कारण उन्हें वापस कर दिया गया। कस्बा निवासी अरविंद मिश्रा ने बताया कि वह खरीद केंद्र पर गेहूं की बिक्री के संबंध में जानकारी करने आए थे उनका आवेदन भी स्वीकृत हो गया है परंतु पॉप मशीन का न आना बताकर एक-दो दिन बाद आने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इस संबंध में जिला विपणन अधिकारी लालमणि पांडे ने बताया कि कुछ नए खरीद केंद्र बने हैं उन पर पॉप मशीन नहीं पहुंची है। पॉप मशीनें उन्हें जिला से मिलती हैं जहां धान के खरीद केंद्र थे वहां पहले से ही पॉप मशीन हैं। जिन केंद्रों पर पॉप मशीन नहीं पहुंची है वहां जल्द ही मशीन भिजवाने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed