फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Poor weavers will get 30 thousand on daughter's marriage

गरीब बुनकरों को बेटी के विवाह पर मिलेंगे 30 हजार

Sat, 22 Feb 2020 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Poor weavers will get 30 thousand on daughter's marriage
इटावा। गरीब बुनकरों को बेटियों की शादी के लिए सरकार की ओर से आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके अलावा अगर किसी बुनकर को आंखों में दिक्कत है तो, जांच और चश्मा के लिए भी उन्हें 500 रुपये दिए जाएंगे। जांच और चश्मा कहीं से भी ले सकते हैं।
विज्ञापन

शहर में लगभग 5000 बुनकर हैं। इसमें लगभग 50 फीसदी छोटे बुनकर हैं और ये बीपीएल श्रेणी में आते हैं। इन गरीब बुनकरों को शासन की ओर से बेटी की शादी के लिए 30 हजार रुपये अनुदान दिया जाएगा। इसके लिए शासन ने बुनकर बहबूदी फंड योजना शुरू की है। केवल दो बेटियों तक ही अनुदान दिया जाएगा। 18 वर्ष से कम आयु की बेटी का विवाह करने पर मिलेगा नहीं मिलेगा। बहबूदी फंड योजना और समाज कल्याण विभाग में एक से ही लाभ लिया जा सकता है। अगर कोई गरीब बुनकर अपनी बेटी की शादी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में करता है तो उसे भी इसी योजना से लाभ दिया जाएगा। इसके अलावा 39 वर्ष से अधिक आयु के बुनकरों की आंखें की जांच व चश्मा के लिए भी 500 सहायता राशि दी जाएगी। बुनकर किसी भी निजी चिकित्सक से जांच कराकर चश्मा खरीद सकते हैं। उसका बिल, आधार कार्ड, आय प्रमाणपत्र या बीपीएल सूची की फोटो कॉपी और बैंक खाते की पासबुक की फोटो कॉपी विभाग सहायक आयुक्त हथकरधा एवं वस्त्रोद्योग के कार्यालय में जमा करनी होगी। चश्मा और शादी अनुदान के लिए 29 फरवरी तक आवेदन किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

शादी अनुदान के लिए ये कागज लगाने होंगे
बीपीएच सूची की फोटो कॉपी या आय प्रमाणपत्र, आधार कार्ड की फोटो कॉपी, बैंक पासबुक की फोटो कॉपी। बुनकर समितियों से पत्र भी लिखवा सकते हैं।
बुनकर परिवारों की मदद के लिए शासन ने योजना शुरू की है। बुनकर इसका लाभ उठाएं। शादी अनुदान और चश्मा के लिए 29 फरवरी तक आवेदन हमारे कार्यालय में जमा कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डा.राजाराम, सहायक आयुक्त हथकरधा एवं वस्त्रोद्योग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed