{"_id":"10542ae89a31f04be074d83141d3b5ba","slug":"pondicherry-rajasthan-beat-18-goals-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान ने पांडिचेरी को 18 गोल से रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान ने पांडिचेरी को 18 गोल से रौंदा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Fri, 24 Apr 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश हॉकी एसोसिएशन के तत्वावधान में सैफई के मास्टर चंदगीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम में पांचवीं सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप में शुक्रवार को पांच मैच खेले गए। पटियाला, तमिलनाडु और मध्यप्रदेश की टीमों ने अपने मैचों मेें जीत दर्ज की। एकतरफा मुकाबले में राजस्थान की टीम ने पांडिचेरी की टीम को 18 गोल से रौंद दिया।
विज्ञापन
शुक्रवार को पहला मुकाबला छत्तीसगढ़ और पटियाला के बीच खेला गया। इसमे पटियाला की टीम ने छत्तीसगढ़ की टीम को 1-0 से हराया। पटियाला की ओर से बेबी ने एक गोल किया। दूसरा मैच हॉकी यूनिट ऑफ तमिलनाडु तथा त्रिपुरा के बीच खेला गया। इसमें हॉकी यूनिट ऑफ तमिलनाडु की टीम ने त्रिपुरा को 7 0 से हराया।
विज्ञापन
तमिलनाडु की ओर से कृष्णा व शोबिका ने क्रमशः दो-दो गोल तथा विजया, जयालक्ष्मी तथा मोहाना ने एक-एक गोल किया। तीसरा हॉकी मैच आंध्र प्रदेश तथा मध्यप्रदेश के बीच खेला गया। इसमें मध्य प्रदेश की टीम ने आंध्रप्रदेश को 9-0 से हराया।
विज्ञापन
मध्य-प्रदेश की ओर से ज्योति ने तीन गोल करके हैट्रिक लगाई तथा साधना व राखी ने दो-दो गोल तथा नेहा व सीमा ने एक-एक गोल किया । चौथा मैच राजस्थान तथा पांडिचेरी़ के बीच खेला गया। इसमें राजस्थान की टीम ने पांडिचेरी को 18-0 से हराया।
राजस्थान की ओर से प्रकाश चौधरी ने बारह गोल, बीना पांडेय ने चार गोल तथा मनिषा और सीता ने एक-एक गोल किया। इसके बाद पांचवां मैच बंगाल हॉकी एसोसिएशन तथा एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटी के बीच खेला गया। इसमें एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटी की टीम ने बंगाल हॉकी एसोसिएशन की टीम को 4-0 से हराया।
मैच शुरू होने से पूर्व बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमलता यादव और राजपाल सिंह यादव ने हाकी खिलाड़ियों से परिचय लेकर उनकी हौसला अाफजाई की।