फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   polytechnic admission date 15 may

Etawah News: पॉलिटेक्निक में दाखिले के लिए 15 मई तक मौका

Tue, 09 May 2023 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 09 May 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
polytechnic admission date 15 may
इटावा। पॉलिटेक्निक कॉलेज में दाखिले के लिए छात्र-छात्राओं के पास अब 15 तक का मौका है। ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

शहर में संचालित पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रोडक्शन इंजीनियरिंग के लिए 75, यांत्रिक आरएसी के लिए 75 और डेयरी ट्रेड के लिए 75, कुल 225 सीटें हैं। इसमें दाखिले के लिए छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन करना पड़ता है। अभी तक राजकीय पॉलिटेक्निक की ओर से एक मई आवेदन की अंतिम तिथि रखी गई थी, लेकिन यूपी बोर्ड का परिणाम देरी से आने की वजह से कई छात्र-छात्राएं आवेदन करने से वंचित रह गए थे। ऐसे में प्रबंधन की ओर से इसकी तारीख बढ़कार 15 मई कर दी गई है।
ऑनलाइन आवेदन के बाद एक से छह जून के बीच संयुक्त परीक्षा होना प्रस्तावित है। मेरिट के आधार पर छात्र-छात्राओं को दाखिला मिल सकेगा। प्रभारी प्रधानाचार्य अनिल यादव ने बताया कि छात्र-छात्राओं के पास अच्छा मौका है।
विज्ञापन

वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सामान्य और पिछड़ा वर्ग के छात्रों को तीन सौ रुपये और एससी व एसटी के छात्र-छात्राओं को 200 रुपये आवेदन फीस जमा करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed