फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   polling parties will go today

Etawah News: आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां, मतदान कल

Wed, 10 May 2023 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Wed, 10 May 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
polling parties will go today
इटावा। नगर निकाय चुनाव के लिए गुरुवार को मतदान होगा। इसके तहत बुधवार को पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। सभी तहसील मुख्यालय पर जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में डीएम और एसएसपी ने सभी जोनल और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम अवनीश राय ने कहा कि पोलिंग पार्टियों की रवानगी जीजीआईसी, जीआईसी और एसएबी इंटर कॉलेज से की जाएगी। उन्होंने कहा कि वीआईपी या किसी अधिकारी के आने पर भी निर्वाचन रजिस्टर में उनकी एंट्री करें। सभी अधिकारियों की ड्यूटी स्ट्रांग रूम सील होने तक रहेगी। निर्वाचन के दौरान लापरवाही करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी जयप्रकाश, एसपी सिटी, एसपी ग्रामीण, समस्त सीओ,समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट /जोनल मजिस्ट्रेट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


एक एसएसबी और पीएसी की यूनिट करेगी निगरानी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बताया कि 148 केंद्रों और 389 बूथों पर पर्याप्त मात्रा में फोर्स लगाया गया है। आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। मतदान केंद्र की 200 मीटर की परिधि में किसी प्रकार का ध्वनियंत्र तथा किसी भी पार्टी का कैंप नहीं लगने दिया जाएगा। एक कंपनी एसएसबी, पीएसी की कंपनी के साथ ललितपुर, प्रतापगढ़ से बुलाया गया फोर्स लगाया जा रहा है। सभी जगहों पर बैरिकेडिंग और पिकेट हैं। मोबाइल टीमें भी सक्रिय रहेंगी। मतदान केंद्रों के अनुसार ही क्षेत्रों में कम से कम सात और अधिकतम पांच मोबाइल टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह सात बजे से शुरू होगी वोटिंग
जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने बताया कि 389 मतदेय स्थलों पर 3,22,906 मतदाता मतदान करेंगे। इसमें 170005 पुरुष मतदाता और 152901 महिला मतदाता शामिल हैं। मतदान कल सुबह सात बजे से शुरू होगा जो शाम छह बजे तक चलेगा। 14 जोनल मजिस्ट्रेट एवं 29 सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा छह सुपर जोनल मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति की गई है।

डीएम और एसएसपी की अपील
डीएम अवनीश कुमार राय ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक मतदाता का मत बहुमूल्य है। जिला प्रशासन की ओर से नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 में शत-प्रतिशत मतदान का लक्ष्य तय किया गया है। बिना जनता के सहयोग के इसे प्राप्त करना संभव नहीं है।

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने कहा कि सभी मतदाता निष्पक्ष होकर मतदान करें। लोग पसंद का प्रत्याशी चुनने के लिए स्वतंत्र हैं। किसी भी तरह की अराजकता पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed