{"_id":"62f40120588a6374b01c43bc","slug":"political-sp-etawah-etawah-news-up-news-akhilesh-etawah-news-knp712296278","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद कमरे में अखिलेश-रामगोपाल की एक घंटे तक चली बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद कमरे में अखिलेश-रामगोपाल की एक घंटे तक चली बैठक
विज्ञापन
सपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो.रामगोपाल यादव के आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश याद?
- फोटो : ETAWAH
सैफई (इटावा)। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल के बीच बुधवार को सैफई में करीब एक घंटे तक बैठक चली। किसी तीसरे के न होने से इस बैठक की राजनीतिक गलियारों में चर्चा होती रही। इस मुलाकात की किसी को जानकारी भी नहीं दी गई।
माना जा रहा है कि इसमें लोकसभा चुनाव का रोडमैप तैयार करने के लिए मंथन हुआ। सीएम योगी से प्रोफेसर रामगोपाल की मुलाकात और उसके बाद उनके पत्र को लेकर चले सियासी घटनाक्रम के बाद सपा के दोनों प्रमुख नेताओं के बीच यह पहली मुलाकात हुई। अखिलेश यादव दोपहर एक बजे सैफई में प्रोफेसर रामगोपाल के आवास पर पहुंचे थे।
कार्यकर्ताओं को दी रक्षाबंधन की बधाई
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सुबह कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं। उन्होंने रक्षाबंधन की बधाई भी दी। इस मौके पर पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, तेजप्रताप सिंह, गोपाल यादव, रामफल वाल्मीकि, राजवीर सिंह यादव, शिवराम सिंह यादव, भारत सिंह, रामबाबू यादव, संतोष शाक्य मौजूद रहे।