फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   political

2920 पद खाली, 2732 पर ही नामांकन

Sun, 06 Jun 2021 10:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
political
महेवा में ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन भरने के लिए पहुंचे प्रत्याशी - फोटो : ETAWHA
इटावा। जिले के सभी आठ ब्लॉकों की ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सदस्य के 2920 पद रिक्त हैं, इसमें रविवार को केवल 2732 प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए। इससे उपचुनाव में भी कई गांवों में सदस्य पद खाली रहेंगे। ज्यादातर वार्डों में एक-एक नामांकन पत्र जमा हुए हैं। कुछ सीटों पर ही चुनाव ही चुनाव होगा। नामांकन पत्रों की जांच के बाद मंगलवार को चुनाव चिह्न दिए जाएंगे और 12 जून को मतदान होगा।
विज्ञापन

जिले की 471 ग्राम पंचायतों में 186 में ही प्रधान शपथ ले पाए हैं। 285 ग्राम पंचायतों में सदस्यों के दो तिहाई पद रिक्त होने से उपचुनाव कराया जा रहा है। 291 ग्राम पंचायतों में सदस्यों के 2920 पद रिक्त हैं। इसके लिए रविवार को ब्लॉक मुख्यालयों में नामांकन पत्र जमा किए गए। सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच कर चुनाव चिह्नि आवंटित कर दिए जाएंगे। 12 जून को मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन

बसरेहर ब्लॉक में 406 ग्राम सदस्य के पद खाली हैं। इसमें 424 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। ज्यादातर सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन की संभावना है। महेवा संवाद प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में 749 सदस्यों के पद रिक्त हैं। इसमें केवल 385 पदों के लिए ही नामांकन पत्र जमा किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चकरनगर संवाद प्रतिनिधि के अनुसार 269 रिक्त पदों के लिए 283 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए। गौहानी गांव के वार्ड संख्या 8 और डिभौली के वार्ड एक में कोई नामांकन नहीं हुआ है।
जसवंतनगर संवाद प्रतिनिधि के अनुसार जसवंतनगर 285 पद रिक्त हैं। इसमें 257 वार्डों में एक-एक और 27 वार्डों में 2-2 पर्चे दाखिल हुए हैं। भरथना संवाद प्रतिनिधि के अनुसार 399 रिक्त पदों पर 467 नामांकन हुए हैं। उदी संवाद प्रतिनिधि के अनुुसार बढ़पुरा ब्लॉक में रिक्त 289 पदों पर 345 नामांकन हुए हैं। ऊसराहार संवाद प्रतिनिधि के अनुसार ताखा ब्लाक में रिक्त 224 पदों पर 237 नामांकन हुए हैं। सैफई संवाद प्रतिनिधि के अनुुसार 253 रिक्त सीटों पर 334 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। 172 वार्डों में एक-एक नामांकन हुआ है।

नामांकन फार्म जमा न करने का आरोप
सैफई। नामांकन पत्र जमा न करने देने का आरोप लगाकर कुछ लोगों ने ब्लॉक मुख्यालय पर हंगामा कर दिया। आशीष कुमार, पुष्पेंद्र, रिंकू तथा ग्राम पंचायत पीडारी के शिवराज ने आरोप लगाया कि एआरओ ने डेढ़ बजे से टरकाया। बाद में कहा गया कि 13 पदों के लिए 13 नामांकन हो चुके हैं इसलिए और नामांकन फार्म जमा नहीं किए जाएंगे। आरओ विनीत पांडे ने कहा कि आरोप निराधार हैं। (संवाद)

सैफई में नामांकन दाखिल करने से वंचित सदस्य पद के प्रत्याशी

सैफई में नामांकन दाखिल करने से वंचित सदस्य पद के प्रत्याशी- फोटो : ETAWHA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed