फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   political

मुख्यमंत्री से पहले पहुंचे उनके ट्वीट

Tue, 15 Feb 2022 06:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 06:02 PM IST
विज्ञापन
political
इटावा। मुख्यमंत्री से पहले उनके ट्वीट जिले के लोगों के पास पहुंचे। उनके ट्विटर हेंडल से लगातार आठ ट्वीट किए गए। इनमें सरकार की उपलब्धियां बताई गईं।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह 7:24 बजे इटावा निखर रहा है संवर रहा है पहला ट्वीट हुआ। दूसरा ट्वीट 7:27 पर किया गया। इसमें कहा गया कि भाजपा सरकार ने किसानों को सम्मान के साथ समृद्धि से जोड़ा है। भाजपा की डबल इंजन सरकार ने इटावा के दो लाख 48 हजार 930 लाभार्थियों को पीएम-किसान सम्मान निधि से आच्छादित कर उन्हें आधुनिक खेती की ओर भी अग्रसर किया है। तीसरा ट्वीट 7:30 पर हुआ। इसमें कहा गया कि इटावा में बने एक लाख 58 हजार 164 व्यक्तिगत इज्जत घर हमारी सरकार के सर्व समाज के विकास की परिकल्पना को साकार कर रहा है। 7:32 पर चौथे ट्वीट में कहा इटावा में एक लाख 58 हजार 583 आयुष्मान गोल्डन कार्डधारक प्रदेश की समृद्ध एवं सशक्त होती स्वास्थ्य सेवा का दृढ़ प्रमाण हैं। 7:40 बजे पांचवें ट्वीट में इटावा में सीवर लाइन एवं ड्रेनेज परियोजना, यमुना सेतु के समानांतर नया सेतु व अनेक मार्गों का चौड़ीकरण की बात की गई।

छठा ट्वीट 7:42 पर हुआ। इसमें सुरक्षा बलों को मिलने वाली सुविधाओं में विस्तार हेतु निरंतर क्रियाशील रहने की बात की गई हैं। 7:45 बजे सातवें ट्वीट में मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर भाजपा सरकार का ध्येय होने की बात कहीं गई। कहा कि जिले में 19.69 करोड़ की लागत से भरथना व चकरनगर क्षेत्र में बन रहे अग्निशमन केंद्र सरकार के विकासोन्मुखी कार्यों का उदाहरण है। अंतिम आठवां ट्वीट 7:47 बजे हुआ। इसमें इटावा के भरथना क्षेत्र में 171.32 करोड़ की लागत से चंबल व यमुना नदी पर सेतु एवं पहुंच माग की सौगात हमारी सरकार की प्रगतिवादी सोच का विस्तार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed