फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   political

अधिवक्ता बोले, किसी दल ने नहीं दिया ध्यान

Wed, 09 Feb 2022 06:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 06:56 PM IST
विज्ञापन
political
भरथना। प्रमुख राजनैतिक दलों के चुनावी घोषणा पत्र पर भरथना बार एसोसिएशन ने असंतुष्टि जाहिर की है। कहा है कि इन दलों ने अधिवक्ताओं के लिए कोई घोषणा नहीं की है। अधिवक्ताओं ने बैठक कर आठ सूत्रीय मांगे उठाई हैं।
विज्ञापन

बुधवार को हुई बैठक में बार एसोसिएशन भरथना के अध्यक्ष महावीर सिंह यादव ने कहा कि भाजपा, सपा, बसपा के घोषणा पत्र में अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए कोई घोषणा नहीं है। उन्होंने अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू किए जाने, अधिवक्ता की आकस्मिक मृत्यु पर पचास लाख रुपये दिलाए जाने, अधिवक्ता का फंड 10 लाख रुपये व पेंशन 20 हजार रुपये दिए जाने की मांग उठाई है। सभी तहसीलों पर मुंसिफ न्यायालय की स्थापना, अधिवक्ताओं को भवन व पुस्तकालय हेतु बिना ब्याज के ऋण देने, अधिवक्ताओ को टोल टैक्स से मुक्त रखने, नए अधिवक्ताओं को प्रतिमाह पांच हजार रुपये देने की भी मांग की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मांगों से संबंधित ज्ञापन प्रमुख राजनैतिक दलों के केंद्रीय कार्यालय में भेजा जा रहा है। मांगें नहीं माने जाने पर बार एसोसिएशन भरथना से जुड़े सभी अधिवक्ता चुनाव का बहिष्कार करेंगे। बैठक में महामंत्री हरिश्चंद्र पांडेय, पूर्व अध्यक्ष सुभाष चंद्र यादव, सुरेश चंद्र यादव, सत्यप्रकाश यादव, हाकिम सिंह, कप्तान दिवाकर, सुदामा लाल दोहरे, सुधीर यादव, सुबोध यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed