फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   political

धरना देकर किसानों का प्रदर्शन

Mon, 31 Jan 2022 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
political
सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र प्रसाद को ज्ञापन सौंपते किसान नेता - फोटो : ETAWAH
इटावा। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को किसान सभा के पदाधिकारियों ने विश्वासघात दिवस मनाया। आंबेडकर चौराहे पर धरना देकर प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति के नाम सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र प्रसाद को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

किसानसभा के महामंत्री एवं संयुक्त किसान मोर्चा संयोजक समिति के सदस्य मुकुट सिंह ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। कहा कि सरकार किसानों के साथ विश्वासघात कर रही है। किसान आंदोलन के दौरान दर्ज केस वापस न लेना, मृतक आश्रितों को मुआवजा न देना, केंद्रीय गृहराज्य मंत्री की बर्खास्तगी न करना वादा खिलाफी है। एफसीआई के नए गुणवत्ता मानक के नाम पर फसल खरीद में कटौती की कोशिश की जा रही है। इस दौरान किसान यूनियन के संरक्षक सुरेंद्र सिंह, संतोष शाक्य, अमर सिंह शाक्य, बीकेयू के जिला मंत्री संजेश यादव, राजेंद्र सिंह यादव ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed