फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   political,etawah,etawah news,up news

मैनपुरी के आगे गुजरात मॉडल फेल, 2024 में करेंगे भाजपा की विदाई: अखिलेश

Fri, 23 Dec 2022 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
political,etawah,etawah news,up news
चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज हैवरा में दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ करते शिवपाल सिंह, अखिलेश यादव - फोटो : ETAWAH
सैफई (इटावा)। चौधरी चरण सिंह की जयंती पर हैवरा पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि मैनपुरी के आगे गुजरात मॉडल भी फेल हो गया है। अब चाचा साथ आ गए हैं। अब हम लोग 2024 और 2027 भी जीतेंगे।
विज्ञापन

हैवरा के चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज में हुई कार्यकर्ताओं की आभार सभा में सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा के लोग न जाने क्या-क्या सपने देखते थे। वे कहते थे कि आजमगढ़ हरा दिया है ,अब मैनपुरी को भी हरा देंगे। हमारे मुख्यमंत्री बगल में करहल गए थे। अच्छा हुआ जसवंतनगर नहीं आए। हमारे मुख्यमंत्री यह जानते नहीं कि जसवंतनगर और मैनपुरी के लोग स्प्रिंग की तरह हैं, जितना दबाओगे उतना उछलेंगे। मैनपुरी उपचुनाव में सभी विधानसभाओं में जीत मिली। जो लोग राजनीति को समझते हैं, वह जानते हैं कि मैनपुरी की जीत ने नई ऊर्जा समाजवादियों को दी है।
विज्ञापन

अखिलेश ने इससे पहले चौधरी चरण सिंह की 120वीं जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। कहा कि चौधरी साहब ने जो रास्ता दिखाया है, उसी पर चलने में किसानों और गरीबों की भलाई है। चौधरी साहब ने एक बार कहा था किसान को अपनी एक नजर हल पर और दूसरी लोकसभा पर रखनी चाहिए। देखना चाहिए कि संसद किसानों के लिए फैसले ले रही है या नहीं। अखिलेश ने कहा कि महिलाओं ने इस बार इतिहास रचा है। अभी तक कोई महिला मैनपुरी से सांसद नहीं बनी थी। ये रिकॉर्ड मैनपुरी में दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मैनपुरी सांसद एवं अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि दी। कहा कि उत्तर प्रदेश में भूमि सुधार का जितना काम हुआ उसका श्रेय चौधरी साहब को जाता है। उन्होंने लोगों को जोड़ने और किसानों के जीवन को सुधारने का काम किया।
पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने मैनपुरी लोकसभा के उपचुनाव में जीत दिलाने के लिए मतदाताओं और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। कहा कि बोले, सपा नेताओं का उत्पीड़न रोकेंगे और संघर्ष करेंगे। किसानों के बिना देश तरक्की नहीं कर सकता।

जरूरत पड़ी तो करेंगे जेल भरो आंदोलन : अखिलेश
अखिलेश ने कहा कि सरकार का उत्पीड़न बढ़ता जा रहा है। हम अपने एक विधायक से मिलने कानपुर गए तो उन्हें महराजगंज पहुंचा दिया। सरकार अगर जेल बदलेगी तो हम तो वहां भी अपने नेता और कार्यकर्ताओं से मिलने जाएंगे। यह अन्याय बहुत दिन चलने वाला नहीं है। वे जानते हैं कि जिस दिन समाजवादियों ने ऐलान कर दिया, उसी दिन उनका अन्याय खत्म हो जाएगा। जैसे ही पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता बैठेंगे और तारीख तय करेंगे, उसी दिन हम लोग जिस तरह से नेताजी जेल भरो आंदोलन करते थे, उसी तरह से हम लोग भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed