{"_id":"5f89e6b38ebc3ec5ee58c3fa","slug":"political-etawah-etawah-news-etawha-news-knp58892242","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरशाही पर लगाम न होने से प्रदेश में जंगल राज: शिवपाल यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरशाही पर लगाम न होने से प्रदेश में जंगल राज: शिवपाल यादव
विज्ञापन

- फोटो : ETAWHA
जसवंतनगर (इटावा)। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि अफसरशाही पर मुख्यमंत्री की लगाम न होने से प्रदेश में जंगल राज स्थापित हो गया है। हालात ये हैं कि रोज हत्याएं, डकैती, दुष्कर्म हो रहे हैं।
शुक्रवार को कचौरा रोड स्थित लखेरे कुंआ में एक निजी कार्यक्रम में पहुुंचे प्रसपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा नेता ने एसडीएम और सीओ के सामने गोलियां दागकर हत्या कर दी। यदि भाजपा के नेता और मंत्री कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बन जाएंगे, तो अफसर क्या कर सकेंगे। प्रदेश में सरकारी मशीनरी भ्रष्टाचार में डूबकर जनता के शोषण में जुटी हुई है। आम आदमी भयभीत है। उसकी सुनवाई कहीं नहीं हो रही है। पुलिस मनमानी में जुटी है। एफआईआर भी अपने मन मुताबिक लिखकर प्रतिशोध से काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में अब जनता को सड़कों पर उतर कर योगी सरकार को उखाड़ने में जुटना होगा। इस सरकार की कार्यशैली पर जब न्याय पालिका भी टिप्पणी करने लगे तो ऐसी सरकार कभी लोकतांत्रिक मूल्यों पर चलने वाली साबित नहीं हो सकती। इस दौरान अरविंदर राजपूत, संत मोहन गिरी महाराज, ब्लॉक प्रमुख अनुज मोंटी, प्रसपा नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, राजपाल सिंह यादव, इंद्रजीत यादव, कोमल सिंह यादव, इरशाद यादव, गोपाल गुप्ता, शहजाद यादव, मंजिल यादव, रोहित दिवाकर, सोनवीर आदि उपस्थित रहे।