फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   political,etawah,etawah news

किसानों व युवाओं को बर्वादी की ओर धकेला- शिवपाल यादव

Sun, 20 Sep 2020 11:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 11:07 PM IST
विज्ञापन
political,etawah,etawah news
साइकिल संदेश यात्रा के दौरान संबोधित करते प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव - फोटो : ETAWHA
जसवंतनगर (इटावा)। यूपी में बेरोजगारी के मुद्दे पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने आरोप लगाया है कि मोदी और योगी ने युवाओं और किसानों को बर्बादी की ओर धकेल दिया है।
विज्ञापन

दरअसल, प्रसपा ने साइकिल संदेश यात्रा शुरू की है, जो यूपी के विभिन्न स्थानों से गुजर रही है। रविवार को भाजपा सरकार विरोधी नारों की गूंज के साथ प्रसपा संस्थापक शिवपाल सिंह यादव के गृह क्षेत्र जसवंतनगर के हाईवे बस स्टैंड चौराहे पर साइकिल यात्रा पहुंची। जिसका प्रसपा अध्यक्ष और जसवंतनगर क्षेत्र के प्रसपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। रैली का नेतृत्व कर रहे प्रो. अवधपाल ओझा कर रहे हैं। प्रसपा अध्यक्ष व विधायक शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार पर हमला बोला। कहा कि भाजपा सरकार में हर वर्ग परेशान है। किसानों और युवाओं को बर्बादी की ओर धकेलकर हताश और निराश कर दिया गया है। किसी को नौकरी देना तो लोगों की नौकरियां लेने की बात की जा रही हैं।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना के नाम पर बजट में जमकर भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी और लूट ऊपर बैठे लोगों के इशारे पर हो रही है। लाखों लोगों की नौकरियां चली गईं हैं। बड़े उद्योग घरानों की कठपुतली बनकर यह सरकार देश को निजीकरण की आड़ में बेच रही है। इस अवसर पर पूर्व सांसद रघुराज शाक्य, जिला महासचिव कृष्ण मुरारी गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख अनुज मोंटी यादव ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान प्रसपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित, प्रो.बृजेश यादव, महावीर सिंह यादव, जिला महासचिव अजेंद्र सिंह गौर, नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, पालिकाध्यक्ष सुनील कुमार जौली, सुभाष गुप्ता, भगीरथ करू यादव, राजपाल सिंह यादव, गोपाल गुप्ता, कृष्णा यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed