फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Policeman shot and running away injured in gunfight

Etawah News: सिपाही को गोली मारकर भाग रहा इनामी मुठभेड़ में घायल

Tue, 30 Jan 2024 02:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Policeman shot and running away injured in gunfight
इटावा। वाहन चेकिंग से बचकर भाग रहे 25 हजार के इनामी चोर ने नाकाबंदी पर लगे सिपाही को गोली मारकर घायल कर दिया। सैफई व वैदपुरा पुलिस से हुई मुठभेड़ में चोर के पैर में गोली लगी है। आरोप है कि पकड़े गए चोर ने दिवाली की रात सैफई क्षेत्र में रोडवेज डिपो से नकदी से भरी तिजोरी चुराई थी। आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस व एक बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि वैदपुरा पुलिस टीम क्षेत्र के नगला बरी में वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस को देखकर एक बाइक सवार सैफई की ओर भाग निकला। वैदपुरा थाना प्रभारी समित चौधरी ने सैफई थाना प्रभारी बलराम मिश्रा से नाकाबंदी करने के लिए कहा। जैसे ही बाइक सवार उसराही बंबा पुलिया के पास पहुंचा, वहां नाकाबंदी देखकर उसने पुलिस पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली नाकाबंदी पर खड़े वैदपुरा थाने के सिपाही जौनी कुमार के हाथ को छूते हुए निकल गई। सिपाही घायल होकर वहीं गिर गया।
विज्ञापन

जवाबी कार्रवाई में बाएं पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। पुलिस को उसके पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। बाइक को कब्जे में लिया गया है। पूछताछ में उसने अपना नाम आमीन निवासी महावीर नगर भिंड मध्य प्रदेश बताया। एसएसपी ने बताया कि आमीन ने अपने साथियों के साथ मिलकर सैफई रोडवेज डिपो से तिजोरी चोरी की थी। इसके अलावा क्षेत्र के कई स्थानों पर चोरी की वारदातें की थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उसके साथी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। पूछताछ में उसने गिरोह के कई सदस्यों के नाम बताए हैं, जिनकी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। पकडे़ गए आमीन पर अलग-अलग थानों में 10 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed