{"_id":"65bd5b08f67c3da65202e486","slug":"police-sent-brother-in-law-who-murdered-sister-in-law-to-jail-etawha-news-c-216-1-etw1001-108307-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: भाभी की हत्या करने वाले देवर को पुलिस ने जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: भाभी की हत्या करने वाले देवर को पुलिस ने जेल भेजा
विज्ञापन
ताखा। कुल्हाड़ी से भाभी की हत्या करने वाले आरोपी देवर को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। मृतका के पति ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी से पुलिस ने कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है।
ऊसराहार थानाक्षेत्र के कुइता सरैया गांव निवासी प्रदीप कुमार ने तहरीर में बताया कि गुरुवार को पत्नी मोहिनी देवी छत पर बेटी गौरी व बेटे राॅकी को पढ़ा रही थी। तभी उसका छोटे भाई रवि कुमार उर्फ रिंकू से विवाद होने लगा। रिंकू कुल्हाड़ी लेकर मारने के लिए दौड़ा और छीना झपटी में मोहिनी के गले व सिर में कुल्हाड़ी से चोट लग गई। इलाज के लिए सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने मोहिनी को मृत घोषित कर दिया।
देर रात पुलिस ने रवि को गिरफ्तार कर लिया और उसकी निशानदेही पर गडरियान की मडै़या गांव को जाने वाले रास्ते से कुल्हाड़ी बरामद की। कोर्ट में पेश करन के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। प्रदीप कुमार चार भाइयों में दूसरे नंबर का है। उसकी शादी साल 2014 में गांव बजैड़ी थाना सकरावा जिला कन्नौज में रहने वाली मोहिनी से हुई थी। तीसरे नंबर के भाई रवि कुमार की शादी साल 2020 में घाटमपुर के पास एक गांव से हुई थी। रवि ने शादी के छह माह बाद पत्नी को छोड़ दिया था।