फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   police,laash,naher

नहर में मिली बच्ची के शव की हुई शिनाख्त

Tue, 15 Feb 2022 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
police,laash,naher
मृतक पायल की फाइल फोटो - फोटो : ETAWAH
इटावा। दो दिन पूर्व रामगंगा नहर में मिले बच्ची के शव की शिनाख्त हो गई है। बच्ची मूलरूप से फिरोजाबाद की रहने वाली थी। वह नहर किनारे खेल रही थी, तभी सांड ने टक्कर मारकर उसे नहर में गिरा दिया था। उसी का शव बहते हुए नहर में आ गया था। मंगलवार को परिजनों ने शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन

हाथरस के बुहराइच थान क्षेत्र निवासी रिसोर्ट कर्मी पुष्पेंद्र कुमार इस समय फिरोजबाद के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के स्वामी नगर में रहते हैं। पुष्पेंद्र कुमार ने बच्ची के शव की शिनाख्त अपनी बेटी पायल (10) के रूप में की। पुलिस को बताया कि पांच फरवरी को पायल राम गंगा नहर किनारे खेल रही थी। इस दौरान एक सांड ने टक्कर
विज्ञापन

मारकर उसे नहर में गिरा दिया था। काफी कोशिश के बाद भी पायल का कुछ पता नहीं चला। सोमवार को शिकोहाबाद थाने से फोन आया कि एक बच्ची का शव इटावा में मिला है। इसके बाद ही वे इटावा आए और शव
विज्ञापन
विज्ञापन

की शिनाख्त की। पुष्पेंद्र के मुताबिक उनके तीन बेटियां और एक बेटा है। पायल दूसरे नंबर की थी। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed