फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Police freed innocent from kidnappers in encounter

मुठभेड़ में पुलिस ने मासूम को अपहरणकर्ताओं से चंगुल से मुक्त कराया

Mon, 24 May 2021 10:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Police freed innocent from kidnappers in encounter
भरथना (इटावा)। लेनदेन के विवाद में चार दिन अगवा किए गए फल व्यापारी मनोज कुमार के मासूम बेटे आर्यन को भरथना थाना पुलिस व एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) की टीम ने रविवार देर रात मुठभेड़ में अपहरणकर्ताओं से मुक्त करा लिया। मामले में पुलिस ने तीन अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों के कब्जे से अपहरण में प्रयुक्त बाइक, तमंचे व चाकू बरामद किया है। आरोपियों में पिता और उसके दो बेटे हैं। जबकि वारदात में शामिल दो और लोगों की पुलिस तलाश कर रही है। एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने मासूम को सकुशल अपहरण कर्ताओं से चंगुल से छुड़ाने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह ने सोमवार को भरथना कोतवाली में पत्रकारों को बताया कि 20 मई को हथनोली गांव निवासी फल व्यापारी मनोज कुमार का बेटे आर्यन (पांच) घर के पास से बाइक से आए दो लोगों ने अपहरण कर लिया था। 21 मई को मनोज दो लोगों के खिलाफ लेनदेने के विवाद में अपहरण करने का मुकदमा दर्ज कराया था। मनोज ने दोनों को फल के कारोबार में साझीदार बताया था। एसपी ने बताया कि अपहरणकर्ताओं की अपाचे बाइक के फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे। बाइक के नंबर और मोबाइल फोन को सर्विलास में लगाकर पुलिस ने तलाश शुरू की।
विज्ञापन

रविवार देर रात भरथना थाना पुलिस व एसओजी को बाइक से बच्चे के साथ बदमाशों के आने की सूचना मिली थी। एक बाइक पर तीन बदमाश और एक बच्चा था। घेराबंदी कर पुलिस ने बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया। बदमाशों ने बाइक दौड़ा दी। पीछा करने पर बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर किया। बच्चे की जिंदगी पर आशंका पर पुलिस ने जवाबी फायरिंग नहीं की। पीछा कर बदमाशों को दबोच कर आर्यन को मुक्त करा लिया। एसपी ने गिरफ्तार बदमाशों के नाम नथुनी साह, उमेश कुमार और रमेश निवासी धपहर थाना क्षेत्र छोड़ादानों, जिला मोतिहारी बिहार बताया है। उमेश व रमेश नथुनी के पुत्र हैं। एसपी ने बताया कि तीनों आरोपी मुख्य आरोपियों के साथ हैं। दोनों मुख्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपहरणकर्ताओं के पास बाइक, एक तमंचा, कारतूस व चाकू बरामद किया गया है। दोपहर बाद तीनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। आर्यन को परिजनों को सौंप दिया। बेटे को गोद में लेते ही मनोज व उनके परिवार के लोगों की आंखें छलक आईं। एसपी ने क्राइम ब्रांच सर्विलांस प्रभारी बेचन कुमार सिंह, भरथना थाना प्रभारी बचन सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक दीपक कुमार, दरोगा लोकेश कुमार सैनी व उनकी टीम को 25 हजार इनाम की घोषणा की है।

बच्चे को नेपाल ले जाना चाहते थे अपहरणकर्ता
इटावा। एसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह ने बताया कि आर्यन के अपहरण के पीछे करीब चार लाख रुपये के लेनदेन का विवाद है। आर्यन के पिता मनोज और आरोपी नथुनी साह बिहार के मोतिहारी में कीनू (फल) का व्यापार करते थे। कुछ समय पहले मनोज गांव आ गया था। तब से यहीं है। बकौल एसपी प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मनोज और नथुनी शाह के बीच रुपये के लेनदेन का विवाद है। इसी के चलते नथुनी दोनों बेटों व साथियों के साथ हथनोली गांव मनोज के घर आया। मौका पाकर आर्यन को अगवा कर ले गए थे। आरोपी आर्यन को नेपाल ले जाने की फिराक में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed