{"_id":"619694008b3d0a7f0376beb2","slug":"police-checking-call-details-of-auto-driver-etawah-news-knp664772040","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो चालक की कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो चालक की कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकेवर। ऑटो चालक आशू की मौत की जांच कर रही पुलिस उसके मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल रही है। साथ ही घटनास्थल पर मिलीं दो जोड़ी चप्पलों के बारे में भी छानबीन कर रही है।
एक जोड़ी चप्पल तो आशू की बताई जा रही, वहीं दूसरी जोड़ी चप्पल किसकी है, इसकी जानकारी की जा रही है। मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज तो है, लेकिन प्रथम दृष्टया मामला एक्सीडेंट का ही मान रही है।
थाना क्षेत्र के नौधना गांव में करीब एक सप्ताह पूर्व इसी गांव के ऑटो चालक आशू का खून से लथपथ शव मिला था। एक खेत में मिले शव के पास ही उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हालत में मिली थी।
विज्ञापन
उसका हेलमेट भी टूटा हुआ पड़ा मिला था। घटना के बाद पुलिस ने आशू की मौत को एक्सीडेंट बताया था। मामले में आशू के परिजनों ने गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की विवेचना बकेवर थाना प्रभारी विद्यासागर सिंह कर रहे हैं।
बृहस्पतिवार को सीओ भरथना साधुराम ने थाना प्रभारी और थाने के वरिष्ठ उप निरीक्षक विनोद कुमार यादव के साथ घटनास्थल का फिर निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से पोल पर पड़े निशान व बाइक पर क्षतिग्रस्त होने वाले निशान एकत्र किए।
थाना प्रभारी का कहना है कि विवेचना चल रही है। जल्द ही घटना का सच सामने आ जाएगा।