फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Police caught three for giving false information

झूठी सूचना देने में पुलिस ने तीन को पकड़ा

Mon, 17 Feb 2020 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Police caught three for giving false information
बकेवर। क्षेत्र के गांव पुरावली में मंदिर में आग लगाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन में सूचना गलत निकली। गलत सूचना देने वाले सहित तीन लोगों को पुलिस पकड़कर थाने लाई। पुलिस पकडे़ गए लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

बकेवर थाना क्षेत्र के बराउख चौकी क्षेत्र के ग्राम पुरावली में अल्पसंख्यक समुदाय के एक किशोर से झगड़ा होने के बाद गांव के ही एक युवक ने पुलिस को मंदिर में कुछ लोगों द्वारा आग लगा देने की सूचना दे दी। मंदिर में आग लगा देने की सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बकेवर बचन सिंह सिरोही एसएसआई सुरेश चंद्र के अलावा सीओ भरथना आलोक प्रसाद भी भरथना से पुरावली पहुंचे। छानबीन में मामला झूठा पाया गया। पुलिस ने झूठी सूचना देने वाले को तलाश किया तो वह मंदिर के पास ही मिल गया। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। साथ ही पुलिस गांव के दो अन्य लोगों को थाने ले गई। थाना प्रभारी ने बताया कि गांव के मनोज की एक किशोर से कहासुनी हो गई थी। इस पर मनोज ने आग लगने की झूठी सूचना दे दी थी। मनोज नशे का आदी बताया जा रहा है। पुलिस पकडे़ गए लोगों से पूछताछ कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed