फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   police arrested congress worker during protest

Etawah News: जिलाध्यक्ष समेत 32 कांग्रेसी गिरफ्तार, शाम को छोड़ा

Tue, 28 Mar 2023 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 28 Mar 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
police arrested congress worker during protest
इटावा। राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त होने के विरोध में सोमवार को कांग्रेसी सड़कों पर उतर आए। मार्च निकाल रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने कहारन पुल पर रोकने का प्रयास किया तो उनकी झड़प हो गई। नोकझोंक के बाद पुलिस ने जिलाध्यक्ष समेत 32 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कराकर पुलिस लाइन भेजा। शाम को उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह नगर पालिका चौराहे स्थित कार्यालय पर एकत्र हुए। सूचना पर करीब 11 बजे सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार गोंड, सीओ सिटी अमित कुमार कोतवाली पुलिस के साथ कार्यालय के बाहर पहुंच गए। दोपहर 12 बजे कांग्रेसी कलक्ट्रेट जाने के लिए निकले। तिकोनिया से नौरंगाबाद की ओर बढ़ते ही पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोकना शुरू कर दिया। कहारनपुल पर पुलिस ने घेराबंदी करके कार्यकर्ताओं को रोक लिया। इस पर कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प शुरू हो गई।
विज्ञापन

कार्यकर्ता कलक्ट्रेट तक जाने पर अड़े रहे। कार्यकर्ता सड़क पर ही बैठकर सरकार विरोधी नारेबाजी करने लगे। उन्होंने पुलिस मुर्दाबाद के भी नारे लगाए। सूचना पर एसपी सिटी कपिल देव सिंह भी पहुंच गए। उन्होंने वैन बुलवाकर कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कराया। शाम को पुलिस लाइन में 32 कार्यकर्ताओं के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई कर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने कहा कि सिद्ध हो गया है कि जो सरकार के खिलाफ आवाज उठाएगा, उसकी आवाज को दबाने के लिए भाजपा किसी हद तक जा सकती है। याचना नहीं अब रण होगा। इस मौके पर प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव, पूर्व शहर अध्यक्ष मो. राशिद, प्रशांत तिवारी, उपाध्यक्ष कुसुमलता, रामजीवन कुशवाह, वाचस्पति द्विवेदी, सतीश नागर, आनंद वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed