फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Police accused of firing and sabotage away from hold

फायरिंग और तोड़फोड़ के आरोपी पुलिस पकड़ से दूर

Fri, 29 Oct 2021 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Police accused of firing and sabotage away from hold
इटावा। चौबिया थाना क्षेत्र के कस्बे बीना में प्राइवेट स्लीपर बस के चालक व परिचालक से मारपीट कर फायरिंग व बस में तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस के हाथ 48 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी हाथ खाली हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने अज्ञात तो दूर अभी तक चार नामजद आरोपियों में एक को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। हालांकि, पुलिस का दावा है कि आरोपियों को दबोचने के लिए उनके घरों व संभावित ठिकानों में दबिशें दी गई हैं। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

बिधूना से दिल्ली जाने वाली स्लीपर बस को चौबिया थाना क्षेत्र के कस्बे बीना स्थित पेट्रोल पंप के पास बुधवार की रात दो कार से आए लोगों ने ओवरटेक कर रोक लिया था। इसके बाद कार सवार युवकों ने बस चालक व परिचालक को जमकर पीटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायरिंग और बस में तोड़फोड़ कर हमलावर भाग गए थे। चालक पुष्पेंद्र ने 40 हजार रुपये, दो मोबाइल व जरूरी कागजात लूटने का भी आरोप लगाया गया था।
हालांकि, पुलिस ने लूट की बात को खारिज कर दिया था। इस मामले में धनवाली थाना बिधूना औरैया के सतेंद्र परिहार, बिधूना औरैया के सतेंद्र यादव, बमुराह बिधूना के कुलदीप कुमार और बसरेहर इटावा के आशानंदपुर गांव निवासी राहुल यादव के खिलाफ हत्या का प्रयास, तोड़फोड़, मारपीट, धमकी समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज दर्ज की थी।

थाना प्रभारी अंकुश यादव ने बताया कि नामजद आरोपियों को दबोचने के लिए उनके घरों और संभावित ठिकानों पर दबिशें दी गई, लेकिन कोई भी हाथ नहीं लगा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed