फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   pm will be from up in 2019 election

2019 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंक्षी यूपी से ही होगा

Fri, 16 Jun 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Fri, 16 Jun 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
pm will be from up in 2019 election
पूर्व सीएम व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

 सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर प्रदेश व केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। शुक्रवार को अपने ड्रीम प्रोजेक्ट लायन सफारी के निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह देश में आग लगी हुई है। उन्होंने कहा चुनाव के समय किसानों से कर्ज माफी का वादा आज तक पूरा नहीं हो सका। अखिलेश ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री यूपी से ही बनेगा।  

विज्ञापन

अखिलेश ने कहा कि आज कानून-व्यवस्था बड़ा सवाल बना हुआ है। जिस दिन से सरकार बनी है सरकार के लोगों ने झाड़ू पकड़ ली है। सवाल दागा, झाड़ू लगाने के बाद कूड़ा कहां जाएगा। उन्होंने कहा कि एंटी रोमियो अभियान में कार्रवाई की जद में सबसे ज्यादा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर क्षेत्र के लोग आए हैं। अब तो सराफा कारोबारियों पर हमले हो रहे हैं। मैनपुरी की घटना से सभी को हिला कर रख दिया है। जालौन उरई की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं बेहद निंदनीय हैं।
विज्ञापन

सवालिया अंदाज में पूर्व सीएम ने कहा कि सहारनपुर की घटना में सत्तारूढ़ दल के एमपी और विधायक का सीधा हाथ है फिर भी कार्रवाई किस पर हो रही है, यह सभी जानते होंगे। उन्होंने कहा कि ओवरलोडिंग को लेकर भाजपा विधायक ही अपनी सरकार के खिलाफ घरने पर बैठ गया। उन्होंने कहा कि योगी और मोदी देश के हर गांव को सैफई जैसा बनाकर दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री आजम खान का किया बचाव
वक्फ बोर्ड मामले में सवालों पर उन्होंने कहा कि आजम खां ने सब काम कानून से किया है। साफ कहा कि मुख्यमंत्री होने के नाते वह ही कैबिनेट की अध्यक्षता करते थे, आजम खान पर कोई भी उंगली न उठाए। कहा कि भाजपा किस दिशा में प्रदेश को ले जाना चाहती है, यह बताने की बेहद जरूरत है।

सरकार को बताना चाहिए कि कहां गड्ढा मुक्त हो गया
पूर्व सीएम ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे, इटावा सफारी पार्क की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि ‘हम सफारी में पांच जानवर लाए हैं, भाजपा वाले लोमड़ी, लकड़बग्घा ही ले आएं’। सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के दावे को हवाई बताते हुए सवाल दागा कि सरकार को बताना चाहिए कि कहां गड्ढा मुक्त हो गया। राष्ट्रपति चुनाव से जुडे़ हुए सवाल पर उन्होंने कहा कि सभी दल मिल कर तय करेंगे। शरद यादव और मुलायम सिंह यादव के नाम की चर्चा पर कहा कि उनकी जानकारी में अभी ऐसा कुछ भी नही है ।


परिवार संग लायन सफारी घूमे
इटावा। अखिलेश यादव शुक्रवार को अपने पूरे परिवार के साथ अपने ड्रीम प्रोजेक्ट लायन सफारी घूमे। उन्होंने ब्रीडिंग सेंटर, बीयर सफारी और डीयर सफारी का भी अवलोकन किया। करीब दो घंटे तक वे लायन सफारी में रहे। उनके साथ सांसद पत्नी डिंपल यादव, सांसद धर्मेंद्र यादव, सांसद तेजप्रताप सिंह यादव भी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed