फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Plant trees and save water, earth will be saved, animals will be healthy

पौधे लगाएं और बचाएं जल, बचेगी पृथ्वी, प्राणी होंगे सेहतमंद

Sat, 23 Apr 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Plant trees and save water, earth will be saved, animals will be healthy
एस.एन इंटर कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेते पर्यावरण संसद के पदाधिकारी,सदस्य - फोटो : ETAWAH
इटावा। सिर्फ गमलों में सजावटी पौधे लगाने से पृथ्वी नहीं बचेगी और पर्यावरण संरक्षण भी नहीं होगा। इसके लिए जरूरी है कि जमीन पर पौधारोपण किया जाए और उन पौधों को पेड़ बनाने तक देखभाल की जाए। यह बात पर्यावरण छात्र संसद की ओर से पृथ्वी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कही गई।
विज्ञापन

पर्यावरण संसद में लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी दिलाया गया। एसएन इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण प्रेमियों तथा शिक्षकों ने संकल्प लिया कि वे पौधे लगाकर, पानी की बर्बादी रोककर तथा अन्य सभी उपाय करके पृथ्वी को संकट से बचाने का प्रयास करते रहेंगे। प्रधानाचार्य राजकुमार वर्मा ने कहा कि सभी को मिल-जुलकर प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन

जल संरक्षक निर्मल सिंह ने पृथ्वी का महत्व बताते हुए शपथ दिलाई। पर्यावरण संसद के संयोजक कैलाश यादव, संजय सक्सेना ने कहा कि पृथ्वी पर रहने वाले प्राणियों की सेहत तभी ठीक रहेगी, जब पृथ्वी की सेहत ठीक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कवि डॉॅॅ. राजीव राज और कमलेश शर्मा ने कहा कि बच्चों और बड़ों सभी को मिलकर पर्यावरण को प्रदूषण से बचाना होगा। पृथ्वी पर हरियाली लाने के काम में जुटना होगा। देवराज भदौरिया, अजय शर्मा, संजय वर्मा, अरविंद कैथवार, डॉ. आशीष दीक्षित, दयानिधि चौबे, नरदेव आर्य, रमेश कुमार, सुमन लता, आशुतोष तिवारी, राकेश कुमार व कैलाश गौतम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed