फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   pickup driver arrested

Etawah News: पिकअप से तमंचा और कारतूस सहित चालक को पकड़ा

Sun, 09 Apr 2023 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 09 Apr 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
pickup driver arrested
बसरेहर। चौबिया के गांव कलेपुरा में भूसे से भरी पिकअप से दो तमंचे और चार कारतूस के साथ पुलिस ने चालक को पकड़ लिया। इसकी जानकारी पर उसके परिजन ग्रामीणों के साथ एसएसपी आवास पहुंच गए। उन्होंने पुलिस पर झूठा आरोप लगा फंसाने की बात कही। करीब एक घंटे तक वहीं डटे रहे।
विज्ञापन

थाना प्रभारी गोविंद हरी वर्मा ने बताया कि शनिवार सुबह सूचना मिली कि एक युवक भूसे से भरी पिकअप में तमंचा और कारतूस लेकर जा रहा है। इस पर कर्री चौकी प्रभारी अवधेश पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पिकअप की तलाशी ली। चालक की सीट के नीचे से दो तमंचे और चार कारतूस बरामद हुए। चालक राजेंद्र कुमार निवासी गांव कलेपुरा को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन

राजेंद्र के परिजन ग्रामीणों को साथ लेकर एसएसपी संजय कुमार वर्मा के आवास पर पहुंच गए। बताया कि गांव के लोग भूसा बेचने कठफोरी जाते हैं। गांव के कमलेश व सत्यवीर ने बताया कि राजेंद्र के साथ वह भी पिकअप में थे। कठफोरी जाते समय पुलिस ने उन्हें रोक लिया। उन्हें गाड़ी के पीछे ले जाकर मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्री चौकी प्रभारी ने गाड़ी से तमंचा व कारतूस बरामद दिखा दिए। उन्हें छोड़ दिया जबकि राजेंद्र को थाने ले गए। दोनों ने कहा कि पुलिस राजेंद्र को फंसा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed