{"_id":"6193f75490a3b629801904b8","slug":"phaansee-par-lataka-mila-praivet-karmee-ka-shav-etawah-news-knp6643895181","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी पर लटका मिला प्राइवेट कर्मी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फांसी पर लटका मिला प्राइवेट कर्मी का शव
विज्ञापन
इटावा। कोतवाली क्षेत्र के रानी बाग के सुरजीत (40) का शव मंगलवार की सुबह घर से 20 मीटर दूर कालोनी के मेन गेट से उसी की शर्ट के सहारे फांसी पर लटकता मिला। परिजनों ने सुरजीत की हत्या का शक जताया है। पुलिस मामला आत्महत्या का मान रही है।
पुलिस का कहना है कि तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, मामले में कार्रवाई की जाएगी। सुरजीत दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। वह घर के पास ही रहने वाली साली के बेटे की शादी में शामिल होने के लिये यहां आया था।
बेटे अमन ने बताया कि पिता दिल्ली में नौकरी करते थे, जबकि परिवार रानीबाग में रहता है। बुधवार को उसके मौसेरे भाई की शादी इटावा में है। शादी में शामिल होने के लिए पिता सोमवार को ही दिल्ली से घर आए थे।
विज्ञापन
रात करीब 11 बजे पिता घर के पास रहने वाली मौसी के घर पर खाना खाने के लिए जाने की बात कहकर घर से निकले थे। जाते वक्त वह घर का दरवाजा बाहर से बंद कर गए थे।
मंगलवार की सुबह मोहल्ले के एक शख्स से घर का दरवाजा खुलवाया। जब वह बाहर निकला, तो पिता का शव मोहल्ले में ही चल रही एक प्लाटिंग के मेन से शर्ट के लटके होने का पता चला।
उसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को फंदे से उतारवाया। परिजनों ने सुरजीत की हत्या का शक जताया है। कोतवाली प्रभारी टीपी वर्मा का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है।
मामले की जांच की जा रही है। सुरजीत के बेटे अमन ने बताया कि परिवार में बंटवारा हो गया था। इसी के चलते पिता तनाव में भी रहते थे।